लाइव न्यूज़ :

लालू की भविष्यवाणी गलत, नीतीश का दावा हुआ सच साबित हुआ!

By IANS | Updated: December 19, 2017 08:29 IST

लालू प्रसाद यादव ने गुजरात चुनाव में वोटरों से अपील की थी बीजेपी को वोट ना करें

Open in App

गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव परिणाम को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद की भविष्यवाणी जहां गलत साबित हुई, वहीं जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किया गया दावा सच साबित हुआ। बिहार के सबसे बड़े सियासी परिवार के मुखिया लालू प्रसाद भले ही गुजरात चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात नहीं गए हों, लेकिन उन्होंने इस चुनाव में कांग्रेस के जीत की भविष्यवाणी की थी। इसके अलावा गुजरात चुनाव को लेकर लालू ने वहां के मतदाताओं से बीजेपी को हराने की अपील भी की थी। 

उधर, नीतीश शुरू से ही गुजरात में भाजपा के जीत की भविष्यवाणी करते रहे हैं। नीतीश की जेडीयू ने भले ही गुजरात चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारे, मगर उन्होंने भाजपा की जीत की ही भविष्यवाणी की थी। 

उन्होंने कहा था कि जिस राज्य का व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री हो, वहां के लोग उसी के साथ जाएंगे। चुनाव परिणाम आने के बाद यह तय हो गया कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने वाली है। 

वैसे, गुजरात चुनाव को लेकर लालू प्रसाद सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव नजर आ रहे थे, लेकिन चुनाव परिणाम को लेकर अब तक उनकी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। दूसरी तरफ, मुख्यमंत्री नीतीश ने हिमाचल प्रदेश और गुजरात में भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को बधाई दी है।  

 

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2017नरेंद्र मोदीलालू प्रसाद यादवनितीश कुमारराहुल गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

राजनीतिगुजरात चुनाव: 6 मतदान केंद्रों पर रविवार को दोबारा होगा चुनाव

भारतनोटबंदी से नहीं लगी लगाम, 2016 में गुजरात में पकड़े गये सबसे ज्यादा 2000 के नकली नोट

राजनीति अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया