लाइव न्यूज़ :

Bihar Ki Taja Khabar: प्रशांत किशोर ने फिर से बोला मोदी-नीतीश सरकार पर हमला, बीजेपी ने दिया करारा जवाब

By एस पी सिन्हा | Updated: May 8, 2020 16:20 IST

प्रशांत किशोर कभी कोटा में फंसे छात्रों तो कभी राज्य में कोरेंटाइन सेंटर में लोगों की सुविधा नहीं देने के नाम पर राज्य सरकार पर आरोप लगाते रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देआज प्रशांत किशोर के ट्वीट के बाद भाजपा की ओर से उनपर करारा पलटवार किया गया है. राज्य की नीतीश और केन्द्र की मोदी सरकार पर हमला बोलने का कोई मौका नहीं गंवा रहे हैं. 

पटना: कोरोना संकट काल में भी बिहार की राजनीति अपने चरम पर है. एक ओर जहां विपक्ष कोरोना और लॉकडाउन को लेकर लगातार राज्य और केन्द्र सरकार पर हमलावर है. वहीं सत्ता पक्ष की ओर से भी उनपर पलटवार का सिलसिला जारी है. वहीं, चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर जदयू से अलग होने के बाद राज्य की नीतीश और केन्द्र की मोदी सरकार पर हमला बोलने का कोई मौका नहीं गंवा रहे हैं. 

यहां बता दें कि प्रशांत किशोर कभी कोटा में फंसे छात्रों तो कभी राज्य में कोरेंटाइन सेंटर में लोगों की सुविधा नहीं देने के नाम पर राज्य सरकार पर आरोप लगाते रहे हैं. इसबीच आज एकबार फिर उन्होंने प्रदेश की नीतीश सरकार के साथ-साथ केन्द्र सरकार पर तीखा प्रहार किया है. 

प्रशांत किशोर ने अपने ट्वीटर हैंडल से एक ट्वीट में लिखा है "अनाम प्रवासी मज़दूरों को मात्र उनके जीने और मरने के आंकडों तक सीमित कर दिया गया है. इसमें कोई संदेह नहीं कि कुछ अपवादों को छोड़ दें तो केंद्र और राज्य दोंनो ही सरकारों ने, उन्हें उनके भाग्य और लालची समाज की दया पर छोड़ दिया है."

उधर, आज प्रशांत किशोर के ट्वीट के बाद भाजपा की ओर से उनपर करारा पलटवार किया गया है. बिहार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने प्रशांत किशोर पर पलटवार करते हुए कहा है कि जिस समाज को प्रशांत किशोर लालची समाज कह रहे हैं, उसी समाज का वे अति लालची व्यक्ति हैं, जो बिहार के जनता को ठगते रहे हैं. उन्होंने कहा है कि बिहार मे अवसर का लाभ उठाने के लिए उन्होंने समय-समय पर सारे राजनीतिक दलों को और बिहार की जनता को ठगने का काम किया है. अरविंद सिंह ने कहा है कि प्रशांत किशोर कह रहे है कि मजदूरों को लालची समाज ठग रहा हैं, प्रशांत किशोर बताए की इस समाज का वे हिस्सा नहीं है.....?

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने मिलकर मजदूरों के लिए देश के नागरिकों के लिए और हमारे कोरोना योद्धाओं के लिए इतना बढिया काम का मिसाल दुनिया में पेश किया है, जिसकी आज पूरी दुनिया तारीफ कर रही है. लेकिन प्रशांत किशोर को यह नजर ही नहीं आ रहा है. उन्होंने कहा है कि इससे बडी राजनीतिक अवसरवादिता क्या हो सकती है? प्रशांत किशोर जी राजनीतिक अवसरवादिता छोड़िए धरातल पर काम कीजिए. 

टॅग्स :बिहार में कोरोनाप्रशांत किशोरनरेंद्र मोदीनीतीश कुमारलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

राजनीति अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?