लाइव न्यूज़ :

'संविधान की मूल पांडुलिपि में श्री राम का चित्र मौजूद', पत्रकार के इस ट्वीट पर असदुद्दीन ओवैसी ने दिया ये जवाब

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 30, 2020 11:54 IST

अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की बात पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि आधिकारिक तौर पर भूमि पूजन में हिस्सा लेना प्रधानमंत्री की संवैधानिक शपथ का उल्लंघन होगा। धर्मनिरपेक्षता ही संविधान की मूल भावना है।

Open in App
ठळक मुद्देऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बाबरी मस्जिद को गिराने में कांग्रेस का भी हाथ बताया है।असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि बाबरी मस्जिद शहीद करवाने में सबसे बड़ा योगदान तो कांग्रेस पार्टी का ही है।

नई दिल्ली: अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन 5 अगस्त को होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के भूमि पूजन समारोह में शिरकत करेंगे। नरेंद्र मोदी का बतौर देश के पीएम अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन में जाने वाली बात पर AIMIM पार्टी के प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने आपत्ति जताई है। असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि देश के प्रधानमंत्री का कोई भी धर्म नहीं होता है। इसी बात को लेकर एक वरिष्ठ पत्रकार ने ट्वीट कर कहा कि संविधान की मूल पांडुलिपि में श्री राम का चित्र मौजूद। तो पीएम मोदी के अयोध्या जाने में क्या दिक्कत है। जिसका असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर जवाब दिया है। 

NDTV के वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश शर्मा ने ट्वीट किया, ''अयोध्या में श्री राम मंदिर के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का भूमि पूजन करना संविधान की शपथ का उल्लंघन होगा:असदुद्दीन ओवैसी। इसी संविधान की मूल पांडुलिपि में नंदलाल बोस का बनाया श्री राम का यह चित्र मौजूद है जिसमें लंका विजय के बाद वे लक्ष्मण और सीता के साथ अयोध्या वापस आ रहे हैं।''

अखिलेश शर्मा ने अपने इस ट्वीट में असदुद्दीन ओवैसी को टैग भी किया था। इस ट्वीट पर असदुद्दीन ओवैसी ने जवाब दिया, 'उसी (संविधान) प्रति में टीपू सुल्तान, गांधी जी, अकबर, छत्रपति शिवाजी, गुरु गोबिंद सिंह और अन्य के चित्र भी हैं। यह हमारे संस्थापकों का बहुवाद है। संघ इस विविधता को खारिज करता है। जब सरकार का संवैधानिक प्रमुख इस विचारधारा को अपनाता है तो यह धर्मनिरपेक्षता का घोर उल्लंघन है।'

राम मंदिर को लेकर कांग्रेस पर भी असदुद्दीन ओवैसी ने साधा निशाना

राम मंदिर को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा बाबरी मस्जिद को गिराने में कांग्रेस भी संघ (RSS) और बीजेपी के साथ मिली हुई थी। कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए असदुद्दीन ओवैसीने कहा कि रामजन्मभूमि आंदोलन में कांग्रेस पार्टी गुपचुप तरीके से राष्ट्रीय स्वंय संघ (RSS) के साथ थी। 

बुधवार (29 जुलाई) को किए अपने ट्वीट में असदुद्दीन ओवैसी ने लिखा, हमें उन्हें (कांग्रेस) क्रेडिट (श्रेय) देना चाहिए...जो इसके असली हकदार हैं। आखिरकार राजीव गांधी ने ही तो बाबरी मस्जिद के ताले फिर से खुलवाए थे। बतौर प्रधानमंत्री पीवीएन राव (नरसिम्हा राव) ने अपनी देखरेख में इसे गिरवाया था। मस्जिद ध्वस्त करने के आंदोलन में कांग्रेस अंदर ही अंदर संघ परिवार से मिली हुई थी।' 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीराम मंदिरअयोध्याअयोध्या विवादबाबरी मस्जिद विवादएआईएमआईएमनरेंद्र मोदीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा