लाइव न्यूज़ :

चीन ने कहा, लद्दाख में तनाव बढ़ाने के लिए भारत जिम्मेदार, ओवैसी बोले- क्या पीएम मोदी लद्दाख पर नहीं बोल सकते?

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 6, 2020 11:06 IST

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीन के रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंगही ने भारत-चीन सीमा क्षेत्र के साथ भारत-चीन संबंधों पर खुलकर शुक्रवार (4 सितंबर) और गहन चर्चा की है।

Open in App
ठळक मुद्देचीनी सरकार ने बयान में आरोप लगाया है कि लद्दाख में तनाव बढ़ाने के लिए भारत "पूरी तरह" से जिम्मेदार है। असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि भारत की चीन को लेकर क्या स्थिति है इसपर पीएम मोदी को बयान नहीं देना चाहिए।

नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीन के रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंगही ने मास्को में बैठक की। अब इस बैठक को लेकर AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि लद्दाख में चीन द्वारा कब्जाई गई 1000 वर्ग किलोमीटर जगह पर बोलने के लिए क्या पीएम मोदी के पास वक्त नहीं है, क्या वह मोर के साथ खेलने में  इतने व्यस्त हैं? 

सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट किया,"मास्को में हुई द्विपक्षीय बातचीत के बाद चीन के रक्षा मंत्री के बयान जारी करने के 8 घंटे बाद भी हमारी सरकार की ओर से कोई बयान नहीं आया है। क्या हमारे प्रधानमंत्री अपने महल के बगीचे में मोरों के साथ खेलने में इतने व्यस्त हैं कि उनके पास लद्दाख में चीन द्वारा कब्जाई गई 1000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर बोलने के लिए वक्त नहीं है?" सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने यह ट्वीट 5 सितंबर को किया। 

बैठक के बाद जानें चीन के क्या दिया था बयान 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीनी रक्षा मंत्री वेई फेंगही के बीच रूस में शुक्रवार को बैठक हुई। बैठक के बाद चीन की ओर से शनिवार (5 सितंबर) को बयान जारी किया गया। चीनी सरकार ने बयान में आरोप लगाया है कि लद्दाख में तनाव बढ़ाने के लिए भारत "पूरी तरह" से जिम्मेदार है। चीन ने यह भी कहा कि चीन अपनी एक इंच जमीन भी नहीं छोड़ सकता है।

इसी बयान को लेकर सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी से जवाब मांगा है। असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि क्या पीएम मोदी भारत की क्या स्थिति है चीन के इस बयान पर इसको स्पष्ट नहीं करना चाहिए। 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएमनरेंद्र मोदीचीनइंडियालद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा