लाइव न्यूज़ :

टीडीपी के दोनों मंत्री गजपति राजू और वीईएस चौधरी ने पीएम मोदी को इस्तीफा सौंपा

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 8, 2018 22:04 IST

टीडीपी के इन दोनों ही नेताओं ने साफ कर दिया कि उन्होंने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दिया है वे एनडीए के साथ बने रहेंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 8 मार्च। आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग के सिलसिले में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू और केंद्रीय राज्य मंत्री वाईएस चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुरूवार शाम उनके आवास पर मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा। टीडीपी ने बजट सत्र से ही आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग तेज कर दी थी।

इससे पहले बीते बुधवार को डीटीपी ने एनडीए गठबंधन से अलग हो केंद्र सरकार का साथ छोड़ने की बात कही थी। हांलाकि टीडीपी के इन दोनों ही नेताओं ने साफ कर दिया कि उन्होंने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दिया है वे एनडीए के साथ बने रहेंगे। टीडीप ने मोदी सरकार पर आंध्र प्रदेश की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।  

दिल्ली में टीडीपी नेता और केंद्रीय मंत्रियों के पीएम मोदी को इस्तीफा सौंपे जाने से पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के निर्देश पर आंध्र प्रदेश में टीडीपी की अगुवाई वाली सरकार में शामिल बीजेपी के दो मंत्रियों ने भी इस्तीफा दे दिया। 

बता दें कि आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा से मोदी सरकार इनकार कर चुकी है जिसके विरोध में विरोध में तेलुगू देशम पार्टी ने बीते बुधवार नरेंद्र मोदी सरकार के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए से समर्थन वापस लेने की घोषणा की थी। इस मामले में मुख्यमंत्री नायडू ने कहा था कि केंद्र ने राज्य के साथ अन्याय किया है। वह आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए 29 बार दिल्ली के चक्कर लगा चुके हैं लेकिन उन्हें सिर्फ निराशा ही हाथ लगी है।

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवसनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)तेलगु देशम पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा