लाइव न्यूज़ :

संशोधित नागरिकता कानून: बीजेपी के मंत्री ने कहा- झूठ बोलकर लोगों को भड़काने का काम कर ही है विपक्ष

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 8, 2020 13:36 IST

भाजपा की सरकार में कानून का राज है और कानून तोड़ने वाले दंगाइयों पर कानून की नकेल कसेंगे।" मंत्री ने मथुरा में क्षेत्र के गाँठोली, देवसेरस, जतीपुरा,मलसराय व दौलतपुर ग्रामों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में फैलाये गए भ्रम के बारे में जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीकांत शर्मा ने कहा कि विपक्ष झूठ बोलकर लोगों को डराने और बरगलाने का काम कर रहा है। शर्मा ने कहा कि यह कानून किसी भी देशवासी की नागरिकता ले नहीं रहा है।

उत्तरप्रदेश के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि विपक्ष झूठ बोलकर लोगों को डराने और बरगलाने का काम कर रहा है। शर्मा ने कहा, " उत्तर प्रदेश में आग लगने वालों की खैर नहीं है। चाहे उसके पीछे नकली गांधी एंड कंपनी या नकली समाजवादी ही क्यों न हों। भाजपा की सरकार में कानून का राज है और कानून तोड़ने वाले दंगाइयों पर कानून की नकेल कसेंगे।"

मंत्री ने मथुरा में क्षेत्र के गाँठोली, देवसेरस, जतीपुरा,मलसराय व दौलतपुर ग्रामों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में फैलाये गए भ्रम के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून की आड़ में सपा, बसपा व कांग्रेस ने अपने हितों के लिए शांत उत्तर प्रदेश को आग में झोंकने का काम किया जबकि इस कानून से किसी भी भारतीय को कोई नुकसान नहीं हो रहा था। शर्मा ने कहा कि यह कानून किसी भी देशवासी की नागरिकता ले नहीं रहा है। यह पड़ोसी मुस्लिम देशों में अत्याचारों के चलते जान बहन-बेटियों की आबरू व जान बचाकर भारत आये शरणार्थी हिन्दू, सिख व अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने वाला कानून है।

उन्होंने कहा कि इस कानून से किसी का नुकसान नहीं हो रहा है, लेकिन विपक्षी दल मुसलमानों को कंधा बनाकर उनका दुरुपयोग अपने लाभ के लिए कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के मुसलमान भाई अब कांग्रेस, सपा व बसपा का कंधा नहीं बनेंगे।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony: नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में लेंगे सीएम पद की शपथ, जानें इससे जुड़ी 10 अहम बातें

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा