लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश के बाद राजस्थान में हो सकते हैं 5 उपमुख्यमंत्रीः पायलट, सीएम गहलोत ने कहा था-राज्य में दो और की संभावना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 5, 2019 13:14 IST

राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का यह बयान उन खबरों के बाद आया है, जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राज्य में जातीय समीकरण का संतुलन बनाये रखने के लिये दो और उप मुख्यमंत्री बनाये जाने की संभावना जताई जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देयदि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति सुधर सकती है और किसानों के कर्ज माफ हो सकते हैं तो केवल दो ही क्यों? कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ने ऐसे किसी प्रस्ताव के बारे में अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।

राजस्थान में और भी उप मुख्यमंत्री बनाये जाने की संभावना से जुड़ी खबरों के बीच सचिन पायलट ने कहा कि यदि राज्य में कानून-व्यवस्था ठीक हो सकती है और किसानों की कर्ज माफी के वादे को पूरा किया जा सकता है, तो राज्य में पांच उप मुख्यमंत्री भी बनाये जा सकते हैं।

उप मुख्यमंत्री पायलट का यह बयान उन खबरों के बाद आया है, जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राज्य में जातीय समीकरण का संतुलन बनाये रखने के लिये दो और उप मुख्यमंत्री बनाये जाने की संभावना जताई जा रही है।

यह पूछे जाने पर कि क्या मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्य में और भी उपमुख्यमंत्री बनाने के इच्छुक हैं, इस पर पायलट ने अपनी पहली टिप्पणी में कहा, ‘‘ यदि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति सुधर सकती है और किसानों के कर्ज माफ हो सकते हैं तो केवल दो ही क्यों? राज्य में पांच उपमुख्य मुख्यमंत्री भी हो सकते हैं।’’

हालांकि, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ने ऐसे किसी प्रस्ताव के बारे में अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। यह सब पार्टी नेतृत्व पर निर्भर करता है। सरकार की तरफ से भी अधिकारिक तौर पर इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है।

पायलट ने कहा, ‘‘सरकार में हमारा ध्यान जनता से किये गये वादों को पूरा करने पर होना चाहिए और हमारी प्राथमिकता है कि हम मतदाता के प्रति जिम्मेदार रहे।’’ उल्लेखनीय है कि गहलोत ने अपने पहले कार्यकाल के अंतिम वर्ष में जाट समुदाय पर वर्चस्व कायम रखने के लिये कमला बेनीवाल और अनुसूचित जाति में वर्चस्व रखने के लिये बनवारी लाल बैरवा को उप मुख्यमंत्री बनाया था।

भाजपा ने हाल ही में जाट नेता और विधायक सतीश पूनियां को राज्य का प्रदेशाध्यक्ष बनाया है। गौरतलब है कि पायलट ने इससे पूर्व राज्य में गिरती कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा था कि सरकार को कानून व्यवस्था पर और अधिक ध्यान देने की जरूरत है। गृह विभाग मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास ही है। दोनों नेता राज्य में पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल थे। 

टॅग्स :इंडियाराजस्थानअशोक गहलोतसचिन पायलटआंध्र प्रदेश निर्माण दिवसकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा