लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने जेटली से भी बोला 'सॉरी' लेकिन कुमार विश्वास नहीं माँगेंगे वित्त मंत्री से माफी

By स्वाति सिंह | Updated: April 3, 2018 09:17 IST

कुमार विश्वास ने कहा कि मेरा अनुरोध है कि पार्टी के लीगल सेल को सक्रिय किया जाए। उन्होंने कहा 'पहले पार्टी के लगभग 11 हजार कार्यकर्ताओं के खिलाफ जो मुकदमा देशभर में दर्ज है उसे वापस कराया जाना चाहिए।' 

Open in App

नई दिल्ली, 3 अप्रैल: आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भले ही वित्त मंत्री अरुण जेटली से माफी मांग ली है लेकिन आप नेता कुमार विश्वास ने माफी मांगने से इंकार किया है। कुमार विश्वास ने कहा कि मेरा अनुरोध है कि पार्टी के लीगल सेल को सक्रिय किया जाए। उन्होंने कहा 'पहले पार्टी के लगभग 11 हजार कार्यकर्ताओं के खिलाफ जो मुकदमा देशभर में दर्ज है उसे वापस कराया जाना चाहिए।' 

मानहानि मामलाः अब दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने मांगी वित्तमंत्री जेटली से मांफी

केजरीवाल और उनके साथ आप नेता संजय सिंह, राघव चड्ढाऔर आशुतोष ने एक संयुक्त रूप से सोमवार को माफीनामा भेजा था। सीएम केजरीवाल ने जेटली पर बतौर दिल्‍ली ‌‌क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) प्रेसिडेंट घोटाला और चयन में अनियमितता के आरोप लगाए थे। इस मामले में जेटली ने केजरीवाल समेत पांच आप नेताओं पर सिविल व आपराधिक मानहानि के मुकदमे दायर किए थे। सीलिंग मामला: आज दिल्‍ली रहेगी बंद, रामलीला मैदान में व्‍यापारियों का होगा विरोध प्रदर्शन

दिल्ली हाई कोर्ट से वित्त मंत्री जेटली और केजरीवाल, सिंह, आशुतोष, वाजपेयी और चड्ढा की ओर से मानहानि के मामले दायर की गई याचिका के निपटाने का अनुरोध किया है। सीएम केजरीवाल के माफी मांगने के बाद यह याचिका दायर की गई है, लेकिन इस मामले में अभी तक आप नेता कुमार विश्वास की तरफ से कोई याचिका नहीं दायर हुई है इसलिए मानहानि का मामला अभी चलता रहेगा। लाभ का पद: अरविंद केजरीवाल ने हाई कोर्ट के फैसले को बताया 'सत्य की जीत', विपक्षी दलों ने कहा 'फौरी राहत'

बिक्रम सिंह मजीठिया पर केजरीवाल ने नशीले पदार्थों के कारोबार में लिप्त रहने का आरोप लगाया था, जबकि उन्होंने देश के सबसे भ्रष्ट लोगों की एक सूची बनाई थी, जिसमें उन्होंने नितिन गडकरी का नाम भी लिया था। इस पर नितिन गडकरी ने केजरीवाल पर मानहानि का मुकदमा दायर किय था। साथ ही कपिल सिब्बल और उनके बेटे पर केजरीवाल ने 2013 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में 'शक्ति के दुरुपयोग' का आरोप लगाते हुए लाभ उठाने की बात कही थी। इन तीनों ही मामलों में केजरीवाल ने माफी मांग चुके हैं।अरविंद केजरीवाल पर लगा आरोप, रैली में 350 रुपये और खाने पर बुलाए गए थे लोग, न पैसा मिला न खाना

वहीं, आम आदमी पार्टी प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज के मुताबिक अरविंद केजरीवाल पर अब भी दर्जनभर से ज्यादा मामले दर्ज हैं। इनमें खासतौर पर मानहानि, चुनाव प्रचार के दौरान होर्डिंग/पोस्‍टर लगाना, धारा 144 का उल्‍लंघन, दिल्‍ली में प्रदर्शन आदि। यह मामले महाराष्ट्र, गोवा, वाराणसी, अमेठी, पंजाब, असम आदि जगहों पर दर्ज कराए गए हैं। इनमें से ज्यादातर मामलों में केजरीवाल को कोर्ट में मौजूद रहना होता है। इससे हमारे कामकाज पर असर पड़ता है।

टॅग्स :कुमार विश्वासआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालदिल्लीअरुण जेटली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

राजनीति अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया