लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस अपडेट: इन 5 देशों में नहीं हैं एक भी कोरोना वायरस से संक्रमित मामले, यहां देखिए पूरी लिस्ट

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 10, 2020 13:43 IST

Open in App
1 / 8
कोरोना वायरस ने पूरे विश्व को अपनी चपेट में ले लिया है। ऐसे में दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। तकरीबन छह महीने पहले चीन के वुहान से निकले कोविड-19 वायरस ने अब तक तकरीबन 200 देशों को प्रभावित कर दिया है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
2 / 8
मालूम हो, वर्ल्डओमीटर द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, दुनिया में 7,325,839 लोग कोरोना वायरस की गिरफ्त में आ चुके हैं, जबकि इसमें से 4,13,761 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। यही नहीं, पूरे विश्व में अभी भी 3,305,988 एक्टिव मामले मौजूद हैं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
3 / 8
ऐसे में जहां एक ओर पूरी दुनिया इस घातक वायरस से काफी परेशान है तो वहीं कुछ देश ऐसे भी हैं जहां कोरोना वायरस के कोई भी मामले नहीं हैं। जी हां, इस महामारी के बीच इन देश में अब कोरोना पॉजिटिव मामले शून्य हैं। हालांकि, ये देश अभी भी कोविड-19 को लेकर सावधानियां बरत रहे हैं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
4 / 8
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम माइक्रोनेशिया (Micronesia) का है। पोपनेई, कोसरे, चुउक और याप के द्वीप राज्यों से माइक्रोनेशिया बना हुआ है। बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर माइक्रोनेशिया ने सबसे कठोर यात्रा प्रतिबंधों लागू किया था, जोकि अभी भी जारी है। टाइम्स नाउ के अनुसार, 5,40,000 से अधिक आबादी वाले इस देश ने पुष्टि की है कि अब यहां एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं है। इसके साथ ही इस देश ने बाहर जाने और आने वाले यात्रियों पर फिलहाल के लिए रोक लगाई हुई है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
5 / 8
किरिबाती (Kiribati) इस लिस्ट में दूसरा देश है, जहां एक भी कोरोना वायरस से संक्रमित मामला नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस देश में कभी कोरोना पॉजिटिव मामले सामने नहीं आए। दरअसल, इस महामारी का असर ने व्यापार पर पड़ने नहीं दिया। इससे निपटने के लिए किरिबाती ने पहले ही कई तरह के डिजिटल समाधान निकाल लिए। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
6 / 8
नाउरू (Nauru) की गिनती भी उन देशों में हो रही है, जहां अब कोरोना वायरस के कोई मामले नहीं है। बता दें कि सिर्फ 11,000 से अधिक आबादी के साथ, नाउरू दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश है। नाउरू उन देशों में से एक है, जिसने महामारी के फैलते ही तुरंत अपनी सीमाएं बंद कर दीं। इसके साथ ही, अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को भी रद्द कर दिया गया। इस समय नाउरू केवल ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए उड़ानों को इजाजत दे रहा है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
7 / 8
कोरोना वायरस की गंभीरता को देखते हुए अप्रैल में वर्ल्ड बैंक ने रिपब्लिक ऑफ मार्शल आइलैंड (Marshall Islands) को 2.5 मिलियन डॉलर की वित्तीय मदद दी थी। हालांकि आज तक कोरोना वायरस का कोई मामला सामने नहीं आने के बाद भी मार्शल आइलैंड को इस घातक वायरस से काफी खतरा है क्योंकि अभी भी कई उड़ाने यहां से अमेरिका आती और जाती हैं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
8 / 8
कोरोना वायरस को गंभीरता से लेते हुए पलाऊ (Palau) ने 22 मार्च को ही अपनी सीमाएं सील कर दी थीं। ऐसे में यहां भी कोरोना वायरस के मामले सामने नहीं आए हैं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!