लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी सेना का विमान रिहायशी इलाके में गिरा, दो पायलट की मौत, तस्वीरों में देखिए तबाही का मंजर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 30, 2019 15:31 IST

Open in App
1 / 7
पाकिस्तान के शहर रावलपिंडी में सेना का एक छोटा विमान मंगलवार तड़के आवासीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई।
2 / 7
पाकिस्तानी सेना का यह विमान सेना के मुख्यालय के पास स्थित एक रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। मौके पर मौजूद एक संवाददाता ने कहा कि मलबे एवं तबाह हुए घरों से अब भी धुंआ उठ रहा है जबकि विमान के टुकड़े पास की छत पर पड़े नजर आ रहे हैं।
3 / 7
विमान गिरने के बाद पाक सैन्य अधिकारियों ने घटनास्थल की घेराबंदी कर दी और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।
4 / 7
बचाव कार्यों के प्रवक्ता फारुक बट्ट ने बताया, 'एक छोटा विमान आवासीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अब तक हमने 15 शव निकाल लिए हैं जिनमें 10 आम नागरिकों के और पांच चालक दल के सदस्यों के हैं।'
5 / 7
विमानन सुरक्षा मामले में पाकिस्तान का रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं रहा है जहां पिछले कुछ सालों में विमानों एवं हेलीकॉप्टरों के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबरें अकसर सुनने को मिली हैं।
6 / 7
रावलपिंडी दरअसल राजधानी इस्लामाबाद के करीब है। पाक सेना की ओर से जारी बयान के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त विमान प्रशिक्षण उड़ान पर था। इसी दौरान यह रावलपिंडी के बाहरी इलाके में मोरा कालू गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
7 / 7
इस घटना में पाकिस्तान के पायलट लेफ्टिनेंट कर्नल साकिब और लेफ्टनेंट कर्नल वसीम की मौत हो गई।
टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला