लाइव न्यूज़ :

ईरान-अमेरिका तनावः 'शहीद हज्ज कासिम' और 'अबू महदी' मिसाइल का परीक्षण, 1400 किमी तक हमला करने में सक्षम, see pics

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 20, 2020 18:00 IST

Open in App
1 / 8
ईरान ने अमेरिका के साथ जारी तनाव के बीच दो नयी मिसाइलों का अनावरण किया है।
2 / 8
सरकारी टीवी ने बताया कि अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को ईरान के राष्ट्रीय रक्षा उद्योग दिवस पर इन मिसाइलों अनावरण किया।
3 / 8
इन मिसाइलों का नाम ईरान के दिवंगत जनरल कासिम सुलेमानी और इराक के मिलिशिया नेता दिवंगत अबू मेहदी अल-मुहंदिस के नाम पर रखा गया है, जिनकी जनवरी में बगदाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अमेरिकी हवाई हमले में मौत हो गई थी।
4 / 8
अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी 'फारस' के अनुसार ''शहीद हज्ज कासिम'' सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है, जो 1400 किलोमीटर तक हमला करने में सक्षम है।
5 / 8
सरकारी टीवी ने कहा कि शहीद ''अबू महदी'' नौसैन्य क्रूज मिसाइल है, जो 1,000 किलोमीटर तक वार कर सकती है।
6 / 8
इसके अलावा ईरान ने बृहस्पतिवार को ही अपने उन्नत ड्रोनों के लिये चौथी पीढ़ी के हल्के टर्बो-फैन इंजनों का भी अनावरण किया है।
7 / 8
ईरानी नौसेना ने छोटी और लंबी दूरी तक प्रहार करने में सक्षम स्वदेशी क्रूज मिसाइलों का परीक्षण किया।
8 / 8
उसने बताया कि छोटी और लंबी दूरी की तट से समुद्र और समुद्र से समुद्र में मार करने वाली मिसाइलों को तटीय लॉन्चर और नौसैनिक जहाज से दागा गया और उन्होंने बड़ी सटीकता के साथ लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेदा।
टॅग्स :ईरानअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पसंयुक्त राष्ट्ररूसचीनपाकिस्तानदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट