लाइव न्यूज़ :

मलाला यूसुफजई ने ऑक्सफॉर्ड से स्नातक की पढ़ाई पूरी की, खुशी को बयां करना बहुत मुश्किल, see pics

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 19, 2020 18:14 IST

Open in App
1 / 6
दुनिया की सबसे कम उम्र की नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और पाकिस्तान में लड़कियों की शिक्षा के लिये अभियान चलाने के लिये आतंकवादियों की गोली खाने वाली मलाला यूसुफजई ने ब्रिटेन के प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र, राजनीतिक विज्ञान और अर्थशास्त्र में स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली है।
2 / 6
ऑक्सफोर्ड के लेडी माग्ररेट हॉल कॉलेज से पढ़ाई करने वाली मलाला (22) ने परिवार के साथ जश्न मनाती दो तस्वीरें ट्वीट पर साझा कर अपनी खुशी जाहिर की। मलाला ने ट्वीट किया, ''ऑक्सफोर्ड से दर्शनशास्त्र, राजनीतिक विज्ञान और अर्थशास्त्र में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने की खुशी को बयां करना बहुत मुश्किल है।''
3 / 6
ट्वीट के साथ दो तस्वीरें साझा कीं। एक तस्वीर में वह अपने परिवार के साथ एक केक के सामने बैठीं हैं, जिसपर लिखा है; 'स्नातक की पढ़ाई पूरी करने की बधाई मलाला' जबकि दूसरी तस्वीर में वह केक में लथपथ दिखाई दे रही हैं। मानवाधिकार कार्यकर्ता मलाला ने कहा कि वह अब नेटफ्लिक्स देखकर, किताबें पढ़कर और सो कर वक्त बिताएंगी।
4 / 6
दिसंबर 2012 में उत्तर-पूर्वी पाकिस्तान की स्वात घाटी में महिला शिक्षा का प्रचार करने के लिये तालिबान के आतंकवादियों ने मलाला के सिर में गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल मलाला को पाकिस्तान के सैन्य अस्पताल से दूसरे अस्पताल ले जाया गया था। बाद में उन्हें इलाज के लिये ब्रिटेन भेज दिया गया था।
5 / 6
हमले के बाद तालिबान ने एक बयान जारी किया था कि अगर मलाला जिंदा बच गईं तो वह दोबारा उन्हें निशाना बनाएगा। मलाला को शिक्षा की वकालत करने के लिये 2014 में 17 साल की उम्र में भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी के साथ नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया था।
6 / 6
ठीक होने के बाद पाकिस्तान वापस लौटने में असमर्थ रहीं मलाला ब्रिटेन में रहने लगीं। उन्होंने पाकिस्तान , नाइजीरिया, जॉर्डन, सीरिया और केन्या में शिक्षा की वकालत करने वाले स्थानीय समूहों के साथ मिलकर मलाला फंड की स्थापना की। वहीं, महिलाओं की शिक्षा के खिलाफ रहे तालिबान ने पाकिस्तान में कई स्कूलों को तबाह कर दिया।
टॅग्स :पाकिस्तानमलाला यूसुफजईअमेरिकाब्रिटेनतालिबानआतंकवादीआतंकी हमलाछात्रवृत्ति
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!