लाइव न्यूज़ :

चीन: 56 दिन बाद सामने आए नए 16 मामले, 129 लोगों को किया गया क्वारंटाइन

By भाषा | Updated: June 11, 2020 19:43 IST

Open in App
1 / 8
चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के 16 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से एक संक्रमित व्यक्ति बीजिंग से है, जहां 56 दिन के बाद कोई नया मामला सामने आया है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
2 / 8
चीन के सरकारी अखबार चाइना डेली ने स्थानीय निगम सरकार का हवाला देते हुए बताया कि बीजिंग के शीचेंग जिले में कोविड-19 के स्थानीय मामले की पुष्टि हुई। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
3 / 8
पिछले 56 दिनों में राजधानी में कोरोना वायरस के संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया था। चीन ने विभिन्न शहरों से आने वाले स्थानीय लोगों और विदेशों से आने वाले लोगों के लिए कड़े पृथकवास नियम लागू कर रखे हैं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
4 / 8
बीजिंग में पांच जून को कोविड-19 संबंधी नियमों को कुछ लचीला किया गया और राजधानी में स्थिति कुछ सामान्य हुई। बीजिंग की नगर निगम सरकार ने तब नियमों में रियायत देते हुए कहा था कि अब मास्क पहनने की जरूरत नहीं है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
5 / 8
बीजिंग में पांच जून को कोविड-19 संबंधी नियमों को कुछ लचीला किया गया और राजधानी में स्थिति कुछ सामान्य हुई। बीजिंग की नगर निगम सरकार ने तब नियमों में रियायत देते हुए कहा था कि अब मास्क पहनने की जरूरत नहीं है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
6 / 8
हालांकि लोगों ने तब भी मास्क पहनना जारी रखा। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) के अनुसार, देश में बाहर से लौटने वाले 11 लोग बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इनमें से छह व्यक्ति शंघाई, तीन ग्वांगदोंग और एक-एक तियानजिन और फुजियान से हैं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
7 / 8
एनएचसी की ओर से जारी नियमित जानकारी के मुताबिक, चीन के मुख्य भूभाग में स्थानीय संपर्क से संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है। एनएचसी ने बताया कि बुधवार को संक्रमण के लक्षण नहीं दिखने वाले चार नए मामले भी सामने आए। संक्रमण के लक्षण नहीं दिखने वाले, 129 लोगों को पृथक रखा गया है। इसमें से 42 लोग वायरस का केंद्र माने जाने वाले वुहान से हैं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
8 / 8
संक्रमण के लक्षण नहीं दिखने वाले मामले वह होते हैं जिसमें व्यक्ति में बुखार, गले में परेशानी, खांसी जैसे लक्षण नहीं दिखते हैं लेकिन उनसे दूसरे व्यक्ति के संक्रमित होने का खतरा रहता है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो