एक युवक ने दो सगी बहनों के साथ रचाई शादी, पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें वजह

By संदीप दाहिमा | Published: May 18, 2021 03:04 PM2021-05-18T15:04:06+5:302021-05-18T15:04:06+5:30

Next

कर्नाटक में उमापति नाम के शख्स ने एक साथ दो बहनों के साथ रचाई शादी, शादी में दोनों परिवारों के लोग और कुछ रिश्तेदार शामिल हुए थे। बाद में शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया।

शादी के बाद शख्स को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। जब सच्चाई सामने आई तो सभी हैरान रह गए।

अब आप सोच रहे होंगे कि क्या हुआ पुलिस ने इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया. आइए जानें क्या हुआ।

इस शख्स का नाम उमापति है। कहा जा रहा है कि उसने अपने समुदाय की ललिता नाम की युवती से शादी करने की इच्छा जताई। ललिता के परिवार और उमापति के परिवार के बीच शादी की बात चल रही थी।

दोनों शादी के लिए राजी हो गए। लेकिन ललिता ने अचानक युवक के सामने बड़ी शर्त रख दी। उसने कहा कि वह तभी शादी करेगी जब युवक मेरी बहन से शादी करेगा।

कहा जाता है कि ललिता की बहन बहरी है। तो उसने ऐसी शर्त रखी। उसके बाद एक बार फिर दोनों परिवारों ने इस बारे में बात की. काफी सोच-विचार के बाद दोनों परिवार शादी के लिए तैयार हुए।

इसके बाद जैसा कि योजना बनाई गई थी, उसी दिन ललिता ने उमापति से शादी कर ली। उमापति ने 7 मई को ललिता और उनकी बहन सुप्रिया से शादी की थी।

शादी एक मंदिर में हुई। शादी में दोनों परिवारों के लोग और कुछ रिश्तेदार शामिल हुए थे। बाद में शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला प्रकाश में आया।

पुलिस युवक को गिरफ्तार करने पहुंची। पूछताछ में पता चला कि इनमें से एक लड़की नाबालिग है। इसलिए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

फिलहाल इस घटना की हर तरफ चर्चा हो रही है.