लाइव न्यूज़ :

शादी के निमंत्रण ने मचा दी हलचल, दुल्हन का नाम पी ममता बनर्जी और दूल्हे का नाम ए एम सोशलिज्म

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 12, 2021 15:29 IST

Open in App
1 / 9
तमिलनाडु के सेलम जिले में सामने आया है। यहां पर एक शादी दूल्हे और दुल्हन के नामों के चलते चर्चा में हैं। इस शादी में दूल्हे का नाम समाजवाद है और दुल्हन का नाम है ममता बनर्जी। 
2 / 9
तमिलनाडु के सेलम में समाजवाद की शादी ममता बनर्जी के साथ तय हुई है। लोगों के बीच यह शादी तब चर्चा में आ गई जब शादी का निमंत्रण पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब कई लोग इस शादी के बारे में बात कर रहे हैं। 
3 / 9
दरअसल यह शादी रविवार को होने जा रही है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव ए. मोहन के बेटे का नाम समाजवाद है। उनके अन्य दो बेटों का नाम भी दिलचस्प है। जिनमें से एक का नाम साम्यवाद है और दूसरे का नाम लेनिनवाद है। 
4 / 9
मोहन भाकपा के समर्थक हैं। मोहन ने मीडिया से बातचीत में बताया कि मैंने 18 साल की उम्र से भाकपा द्वारा आयोजित किए जाने वाले विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। बाद में मैं भाकपा का पूर्णकालिक कार्यकर्ता बन गया। अब उनका बेटा भी उन्हीं के नक्शे कदम पर चल रहा है।
5 / 9
दुल्हन के घर वाले कांग्रेस समर्थक हैं। दुल्हन के दादा और माता-पिता सभी कांग्रेस में हैं।
6 / 9
करीब बीस साल पहले जब ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में कांग्रेस में काम कर रही थी तो नवजात बच्ची को ममता बनर्जी नाम दिया गया।
7 / 9
लोग इस शादी के बारे में बात करते नहीं थक रहे हैं। कई लोग इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि रविवार को होने वाली शादी में मेहमान कौन-कौन होंगे?
8 / 9
दूसरी ओर, ममता बनर्जी ने हाल ही में पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी पर निशाना साधा है. ममता बनर्जी फिर से सत्ता में आई और मुख्यमंत्री बनीं।
9 / 9
चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुए नेता भी तृणमूल कांग्रेस में लौट रहे हैं. इसलिए ममता बनर्जी की इस समय राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हो रही है। इस कारण से यह स्वाभाविक ही है कि इस अनोखे विवाह की चर्चा अधिक हो।
टॅग्स :तमिलनाडुकांग्रेसममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो