'दीया और बाती हम' फेम दीपिका सिंह का 'तौकते' तूफान से टूटे पेड़ के बीच दिखा दिलकश अंदाज, वायरल तस्वीरें बटोर रही हैं सुर्खियां

By शैलेश कुमार भक्त | Published: May 19, 2021 12:57 PM2021-05-19T12:57:11+5:302021-05-19T13:00:33+5:30

Next

हाल ही में दीपिका सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर 'तौकते' तूफान से टूटे पेड़ के बीच कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। जो बहुत तेजी से वायरल हो रही हैं।

इन तस्वीरों में दीपिका सिंह 'तौकते' तूफान से टूटे पेड़ के बीच में दिलकश अंदाज में पोज देते नजर आ रही हैं। फैन्स उनकी तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं।

दीपिका सिंह ने तेज आंधी और बारिश के बीच ने अलग-अलग अंदाज में पोज देते नजर आ रही हैं। दीपिका की ये अदाएं देख फैंस उनके कायल हो रहे हैं।

दीपिका सिंह ने बारिश में भीगते हुए डांस का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो बहुत खुश भी लग रही हैं।

दीपिका सिंह टूटे पेड़ के बीच खड़े होकर फोटोशूट कराया है जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इन तस्वीरों में दीपिका सिंह नो मेकअप लुक में नजर आ रही हैं और उन्होंने स्ट्रैप ड्रेस कैरी की है।

दीपिका सिंह ने स्टार प्लस के चर्चित शो 'दीया और बाती हम' में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आई थीं। इस किरदार में दीपिका सिंह को लोगों ने खूब प्यार दिया।

दीपिका सिंह ने अपने टेलीविजन शो के निर्देशक रोहित राज गोयल से 2 मई 2014 में विवाह किया था।

दीपिका सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दीपिका सिंह के इंस्टाग्राम पर 2.1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।