देवोलीना भट्टाचार्जी और विशाल सिंह ने खुलासा किया कि उनकी सगाई एक मजाक था, जाने क्या है सच्चाई

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: February 3, 2022 02:08 PM2022-02-03T14:08:58+5:302022-02-03T14:11:40+5:30

Next

बुधवार की शाम को टीवी की गोपी बहु देवोलीन भट्टाचार्जी ने अब अपने ऑन स्क्रीन देवर विशाल सिंह से सगाई कर सभी को चौका दिया था। (फोटो: इंस्टाग्राम)

लेकिन देवोलीना और विशाल ने को एक और इंस्टा पोस्ट के जरिये बातया की वो फैंस के साथ मजाक किया था। (फोटो: इंस्टाग्राम)

दोनों ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि वो एक म्यूजिक वीडियो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

देवोलीना और विशाल ने आगे कहा ‘जब भी ऐसा कुछ होगा, हम आप लोगों को बताएंगे। हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं’। (फोटो: इंस्टाग्राम)

एक्टर विशाल सिंह ने इंस्टाग्राम पर सगाई की तस्वीरें शेयर कर इसकी जानकारी दी, जिनमें देवोलीना अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती दिखीं थी। (फोटो: इंस्टाग्राम)

देवोलीना हाल ही में 'बिग बॉस 15' में कंटेस्टेंट थी, जहां टास्क के दौरान उन्हें चोट लग गई। (फोटो: इंस्टाग्राम)

बता दें कि देवोलीना और विशाल एक साथ शो 'साथ निभाना साथिया' में नजर आ चुके हैं, जिसमें देवोलीना ने 'गोपी बहू' और विशाल ने उनके 'देवर' का किरदार निभाया था। (फोटो: इंस्टाग्राम)