लाइव न्यूज़ :

तस्वीरें: OnePlus 7 Pro और OnePlus 7 दोनों मॉडल्स ने जीता फैंस का दिल, जानें इन खास फीचर्स के बारें में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 17, 2019 15:39 IST

Open in App
1 / 9
स्मार्टफोन मेकर कंपनी वनप्लस ने 2019 के अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 7 Pro और OnePlus 7 से पर्दा उठा दिया है। वनप्लस 7 प्रो को मिरर ग्रे, नेब्यूला ब्लू और आमंड कलर में लॉन्च किया गया है। वहीं वनप्लस 7 मिरर ग्रे और रेड कलर में उपलब्ध होगा।
2 / 9
OnePlus 7 में 6.41 इंच का फुल एचडी प्लस ऑप्टिक ऐमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है।
3 / 9
OnePlus 7 को एंड्रॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित oxygenOS ओएस पर पेश किया है। इस फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।
4 / 9
OnePlus 7 में 2 रियर कैमरे मौजूद है जिसमें से एक 48 मेगापिक्सल सोनी IMX586 सेंसर और 5 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर दिया है। जबकि सेल्फी के लिए दोनों ही फोन में 16 मेगापिक्सल Sony IMX471 पॉप-अप फ्रंट कैमरा दिया गया है।
5 / 9
वनप्लस 7 में 3,700mAh की बैटरी 20W फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट दिया गया है। OnePlus 7 के कीमत पर गौर करें तो इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये और 8 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये रखी गई है।
6 / 9
सबसे पहले हम डिस्प्ले की बात करें तो वनप्लस 7 प्रो में 6.7 इंच का QHD+ फ्लूइड ऐमोलेड डिस्प्ले मौजूद है जिसका रेजोल्यूशन 3120x1440 पिक्सल है। फोन में स्क्रीन-टु-बॉडी रेशियो 93 पर्सेंट और आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है।
7 / 9
अब बात कैमरे की। वनप्लस 7 प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा 48+16+8 मेगापिक्सल सेटअप दिया गया है। फोन में अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का सोनी IMX586 प्राइमरी सेंसर, f/2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड ऐंगल कैमरा और 3X ऑप्टिकल जूम के साथ 8 मेगापिक्सल का टेलिफोटो कैमरा है, जिसका अपर्चर f/2.4 है।
8 / 9
वार्प चार्ज 30 फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट के साथ आने वाले OnePlus 7 Pro में 4000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि महज 20 मिनट में इसे 48 पर्सेंट तक चार्ज किया जा सकेगा।
9 / 9
कीमत पर गौर करें तो वनप्लस 7 प्रो के 6 जीबी रैम+128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 48,999 रुपये रखी गई है। वहीं इसके 8 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपये और 12 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 57,999 रुपये है।
टॅग्स :वनप्लसस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतUP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

टेकमेनियासवाल स्मार्टफोन का नहीं, स्मार्ट नजरिये का है !

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए