लाइव न्यूज़ :

Vrishabh Rashifal 2022: वृषभ राशिवालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, पढ़ें वार्षिक राशिफल

By रुस्तम राणा | Updated: November 22, 2021 10:24 IST

Open in App
1 / 8
Taurus Horoscope 2022 in Hindi: वृषभ राशिफल 2022: यह राशिचक्र की दूसरी राशि है। इस राशि के जातक सुंदर और आकर्षक होते हैं, क्योंकि इनके ऊपर शुक्र ग्रह का प्रभाव देखा जाता है। वृषभ राशि वाले जातक स्वभाव से खर्चीले होते हैं। इन्हें महंगी चीजों को खरीदने का शौक होता है। हालांकि मां लक्ष्मी भी इस राशि के जातकों पर मेहरबना रहती हैं। साल 2022 वृषभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है? क्या नए साल में इन राशि के जातकों कोई बड़ी कामयाबी हाथ लगेगी? कार्य-व्यापार, करियर, परिवार, वैवाहिक जीवन, सेहत और प्रेम जीवन के लिए कैसा रहेगा नया साल, आइए जानते हैं।
2 / 8
वृषभ राशिफल 2022 के मुताबिक नया वर्ष इस राशि के जातकों के अच्छा साबित होगा। इस वर्ष करियर में तरक्की के काफी ज्यादा मौके मिलेंगे। बस आपको इन अवसरों का पूरा फायदा उठाना होगा। इस वर्ष वृद्धि के कारक ग्रह गुरु आपके दशम भाव में अधिक समय तक विराजमान होंगे, जो आपके करियर व्यापार में वृद्धि करेंगे। व्यापारियों को भी इस वर्ष फायदा होगा। ब्यूटी प्रोडक्ट्स, अभिनय, कला, संगीत आदि से जुड़े जातकों के लिए नया साल बेहद शानदार साबित हो सकता है। वर्ष की शुरुआत और अंत दोनों ही आपके करियर पक्ष के लिए अनुकूल हैं।
3 / 8
इस वर्ष आपका आर्थिक पक्ष अच्छा साबित होगा। हालांकि साल में कई ऐसे अवसर भी आएंगे जिनमें आपको उधारी लेकर अपनी जरूरतों को पूरा करना होगा। परंतु अपने कार्य-व्यापार से आपको अच्छी आमदनी होगी। देवगुरू बृहस्पति आपके आय के साधनों में वृद्धि करेंगे। परंतु आपकी अधिक खर्च करने की आदत आपकी बचत पर सेंध लगाएगी। धन का प्रबंधन सही तरीके से करेंगे तो आप नए वर्ष में अच्छी खासी रकम जोड़ सकते हैं।
4 / 8
इस वर्ष आपको अपने पारिवारिक जीवन में मिलेजुले परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। घर में कलह के कारण इस वर्ष अलगाव की संभावना है। इस साल की शुरूआत में घर में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। हालांकि कुछ महीनों के बाद अच्छे परिणाम भी प्राप्त होंगे। इस साल घर-परिवार में ऐसा अवसर भी आएगा जहां सभी रिश्तेदार मिलेंगे। घर में यदि कोई शादी योग्य है तो उसके विवाह का आयोजन हो सकता है।
5 / 8
वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव आएगा। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के योग से इनकार नहीं किया जा सकता है। वर्ष की शुरूआत या फिर अंत में जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। ऐसा करने से आपके दांपत्य जीवन में ताजगी का अहसास होगा। यदि किसी के साथ चोरी छिपे एकस्ट्रा मैरिटल अफेयर है इसका त्याग करें, अन्यथा यह आपके शानदार वैवाहिक जीवन में खलल डाल सकता है।
6 / 8
प्रेम जीवन के लिए नया साल सामान्य रहेगा। वर्ष की शुरूआत में लव पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है, लेकिन अचानक किसी कारण यह प्लान कैंसिल भी हो सकता है। इस साल रिलेशनशिप में उतार चढ़ाव भी आएगा। लव पार्टनर को आपके प्यार पर यकीन कम होगा। संबंध-विच्छेद का यही कारण हो सकता है। अगर सिंगल हैं तो स्कूल कॉलेज या फिर कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी के साथ रिश्ता कायम हो सकता है।
7 / 8
वर्ष की शुरूआत में आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा। खांसी-जुकाम की समस्या से आप परेशान रहेगा। साथ किसी मानसिक अशांति भी महसूस कर सकते हैं। लेकिन अप्रैल से परेशानियां कम हो जाएंगी। यदि आप किसी लंबी बीमारी से ग्रस्त हैं तो उसका इलाज नियमित रूप से कराने में ही फायदा होगा। सेहत के क्षेत्र में आपका धन खर्च हो सकता है।
8 / 8
नए वर्ष को अपने अनुकूल बनाने के लिए प्रत्येक शुक्रवार को कन्याओं को सफेद रंग का प्रसाद जरूर बांटें।
टॅग्स :राशिफल 2022ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना