इस मंदिर में इंसान के रूप में विराजमान हैं गणपति, देखें तस्वीरें

By ललित कुमार | Published: October 25, 2018 03:02 PM2018-10-25T15:02:07+5:302018-10-25T15:02:07+5:30

Next

पूरे देश में गणेश भगवान को अपने आज तक गजरूप में देखा होगा। भगवन शिव ने गुस्से में आकर जब उनका सर धड़ से अलग कर दिया जब उनके धड़ पर गजराज यानि हाथी का मुख लगाया था इसके बाद पूरे देश में इसी रूप में उनकी पूजा की जाती है।

लेकिन हम आपको उस मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जहां गणपति गजरूप में नहीं बल्कि इंसान के रूप में विराजमान हैं।

यह मंदिर तमिलनाडु के कुटनूर से लगभग 2 कि.मी. की दूरी पर तिलतर्पण पुरी नाम की एक जगह है जहां गणपति का आदि विनायक मंदिर है। इस मंदिर में गणपति जी का चेहरा इंसान रूप में देखने को मिलता है।

यह पूरी दुनिया अकेला ऐसा मंदिर है जहां गणपति इंसान रूप में दर्शन देते हैं। माना जाता है कि इस मंदिर में लोग पितरों की शांति के लिए पूजा करने आते हैं।

तिलतर्पण पुरी पड़ने के पीछे एक खास कारण है कि तिलतर्पण पुरी शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है, पहला- तिलतर्पण और दूसरा पुरी। तिलतर्पण का अर्थ होता है- पूर्वजों को समर्पित और पुरी का अर्थ होता है- शहर, यानि इस जगह का मतलब ही है पूर्वजों को समर्पित शहर।