Happy Holi 2022 Hindi Wishes: होली के खास मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश, कहें- Happy Holi

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: March 17, 2022 03:46 PM2022-03-17T15:46:11+5:302022-03-17T15:48:25+5:30

Next

हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन के अगले दिन रंग वाली होली खेली जाती है। इस दिन को देश कुछ हिस्सों में धुलेंदी, धुरखेल, धूलिवंदन और चैत बदी आदि नामों से जाना जाता है। आप भी इस होली का जश्न खुलकर मनाइए और अपनों के साथ इस दिन का आनंद लीजिए। इस दिन होली खेलने के साथ ही लोग अपनों को मैसेज या इमेज भेजकर भी होली की बधाई देते हैं। आप भी इन मैसेज, व्हाट्सएप स्टेटस, फोटोज के जरिए होली की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

चलो आज हम बरसों पुरानी अपनी दुश्मनी भुला दें। कई होलियां सूखी गुजर गई इस होली पर आपस में रंग लगा लें।

हमेशा मीठी रहे आपकी बोली, खुशियों से भर जाए आपकी झोली, आप सबको मेरी तरह से

राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी, प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी, ये रंग न जाने कोई जात न कोई बोली, मुबारक हो आपको रंगों से भरी होली।

लाल गुलाबी रंग गुलाल उड़ रहा, झूम रहा है सारा संसार, खुशियों की आई है बहार अपार, मुबारक हो आपको होली का त्योहार।

भगवान करे हर साल चांद बन कर आए, दिन का उजाला शान बन के आए, कभी ना दूर हो आपके चेहरे से हंसी, ये होली का त्योहार ऐसा मेहमान बन कर आए।

निकलो गलियों में बना कर टोली, भिगो दो आज हर एक की झोली, कोई मुस्कुरा दे तो उसे गले लगा लो, वरना निकल लो, लगा के रंग और कह के हैप्पी होली।

लाल गुलाबी रंग है, झूम रहा संसार, सूरज की किरण, खुशियों की बहार, चांद की चांदनी अपनों का प्यार, मुबारक हो आपको होली का त्योहार।

सभी रंगों का रास है होली, मन का उल्लास है होली जीवन में खुशियां भर देती है, बस इसीलिए तो खास है होली।