जानें कौन सी आंख फड़कना है शुभ और अशुभ, क्या हेल्थ पर पड़ता है असर

By संदीप दाहिमा | Published: March 2, 2022 09:38 AM2022-03-02T09:38:26+5:302022-03-02T09:38:26+5:30

Next

ऐसा माना जाता है कि आंखों के फड़कने का संबध भविष्य में होने वाली घटनाओं से होता है। अगर आप महिला हैं तो आपकी आंख फड़कने से शुभ भी हो सकता है और अशुभ भी। आइए हम आपको बताते हैं ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, आंख के फड़कने का क्या होता है संकेत और कौन सी आंख का फड़कना आपके लिए ला सकता है शुभ संदेश।

ज्योतिषविद्या की मानें तो अगर आपकी दायीं आंख का ऊपर वाला कोना फड़क रहा है तो ये संकेत होता है कि जल्द ही आपको आर्थिक लाभ होने वाला है। आपको धन, यश की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपकी पदोन्नति हो सकती है। हालांकि दाईं आंख के नीचे का पलक फड़के तो वह चिंता का विषय हो सकता है।

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार अगर बाई आंख फड़कती है तो आपके शत्रुओं से आपका संघर्ष बढ़ सकता है। यदि नीचे की फलक फड़कती है तो आपको अपने दुश्मनों के सामने नीचा देखना पड़ सकता है।

अगर आपकी बाईं आंख के नाक की ओर का कोना फड़कता है तो इसे शुभ संकेत के तौर पर देखा जा सकता है। ऐसा होना ज्योतिषशास्त्र के हिसाब से पुत्र-प्राप्ति का सूचक हो सकता है।

महिलाओं की दाईं आंख का फड़कना अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि आपकी अगर दायीं आंख फड़क रही है तो कुछ अपशगुन हो सकता है।