Dussehra 2023 Muhurat: विजयादशमी पर्व कल, जानें दशहरा पर विजय मुहूर्त और आसान पूजा विधि

By रुस्तम राणा | Published: October 23, 2023 04:00 PM2023-10-23T16:00:49+5:302023-10-23T16:00:49+5:30

Next

Dussehra 2023: विजयादशमी पर्व अच्छाई-पर बुराई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व इस बार 24 अक्टूबर, मंगलवार को मनाया जाएगा। इसे दशहरा और रावण दहन के नाम से भी जाना जाता है।

सुबह जल्दी उठकर स्नान-ध्यान करें। इसके बाद गेंहू या चूने से दशहरा की प्रतिमा बनाएं। गाय के गोबर से 9 गोले व 2 कटोरियां बनाकर, एक कटोरी में सिक्के और दूसरी कटोरी में रोली, चावल, जौ व फल रखें।

मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर लंका पर विजय प्राप्त की थी। मान्यता ये भी है कि इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का वध कर देवलोक को उसके आतंक से मुक्त कराया था।

दशमी तिथि की शुरुआत 23 अक्टूबर को को शाम 5:44 बजे से हो रही है और ये 24 अक्टूबर को दोपहर 3:14 बजे तक रहेगी। इस दिन विजय मुहूर्त दोपहर 01:46 बजे से दोपहर 02:31 बजे तक है।

सुबह जल्दी उठकर स्नान-ध्यान करें। इसके बाद गेंहू या चूने से दशहरा की प्रतिमा बनाएं। गाय के गोबर से 9 गोले व 2 कटोरियां बनाकर, एक कटोरी में सिक्के और दूसरी कटोरी में रोली, चावल, जौ व फल रखें।

अब प्रतिमा को केले, जौ, गुड़ और मूली अर्पित करें। सामार्थ्य के अनुसार ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा दें और गरीबों को भोजन कराएं। रावण दहन के बाद शमी वृक्ष की पत्ती अपने परिजनों को देकर उनका आशीर्वाद लें।