लाइव न्यूज़ :

Chandra Grahan 2020: ग्रहण के बाद जरूर करें दान पुण्य, होगा धन-लाभ, निगेटिव एनर्जी होगी दूर

By संदीप दाहिमा | Updated: June 5, 2020 06:02 IST

Open in App
1 / 7
ग्रहण को आस्था की नजर से देखा जाता है। ग्रहों की चाल और राशि बदलने का असर क्या पड़ेगा इस बात को भी देखा जाता है। ग्रहण का हमारे जीवन पर भी प्रभाव पड़ता है।
2 / 7
5 जून को लगने वाला चंद्र ग्रहण रात 11 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा जो 6 तारीख को 2 बजकर 34 मिनट (सुबह) तक रहेगा। इस ग्रहण को हम अपनी नंगी आंखों से देख नहीं पाएंगे। वहीं सूर्य ग्रहण जो 21 जून को लग रहा है उसका समय सुबह 9 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा जो दोपहर 3 बजकर 3 मिनट तक रहेगा।
3 / 7
चंद्रग्रहण के बाद चांदी का दान बहुत महत्वपूर्ण होता है। ग्रहण के बाद चांदी का दान देने से मन मजबूत और बुद्धि कुशाग्र होती है। आप चांदी से बने आभूषण, सिक्के या बर्तन दान कर सकते हैं।
4 / 7
दूध और दही का दान शास्त्रों में सबसे अच्छा बताया गया है। इसका सीधा संबंध चंद्रमा से होता है। ग्रहण के बाद दूध और दही का दान करके आप माता लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में लक्ष्मी का वास होता है।
5 / 7
चावल को अक्षत भी कहा जाता है इसका भी सीधा संबंध चंद्रमा से होता है। शुभ कार्यों में चावल का प्रयोग जरूर होता है। वहीं ग्रहण के बाद इसका दान करने से घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती। ग्रहण के बाद इसका दान करेंगे तो दरिद्रता दूर हो जाएगी।
6 / 7
सफेद चीज का संबंध सीधा चंद्रमा से होता है इसलिए चंद्रग्रहण के बाद सफेद चीजों का दान शुभ माना जाता है। आप इसमें सफेद फूल का दान भी कर सकते हैं। संभव हो तो आप मंदिर जाकर भगवान पर सफेद फूल जरूर अर्पित करें।
7 / 7
ग्रहण के बाद आप शक्कर या चीनी का दान भी कर सकते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से आपको आपके ईष्ट देव का आशीर्वाद मिलता है। ग्रहण के बाद आपको श्रीसुक्त का भी पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से ग्रहण की सारी नेगेटिव एनर्जी का प्रभाव कम हो जाता है।
टॅग्स :चन्द्रग्रहणपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतChandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्रग्रहण हुआ समाप्त, जानें ग्रहण के बाद क्या करें

पूजा पाठसाल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण खत्म, भारत के कई शहरों में दिखा, वीडियो

पूजा पाठChandra Grahan 2026: आज चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए अपनी राशि अनुसार करें ये बेहद आसान उपाय

पूजा पाठChandra Grahan 2026: सिंह राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण, इन 4 राशियों पर पड़ेगा ज्यादा प्रभाव, करियर-कारोबार में मुनाफा

पूजा पाठChandra Grahan 2026: दिल्ली, मुंबई समेत शहरों में कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण? जानें सूतक काल का समय

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य