लाइव न्यूज़ :

Makar Rashifal 2022: मकर राशिवालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, शनि की साढ़ेसाती का रहेगा प्रभाव

By रुस्तम राणा | Published: December 11, 2021 2:41 PM

Open in App
1 / 7
Makar Rashifal 2022: मकर राशिचक्र की दसवीं राशि है। इस राशि का स्वामी शनि ग्रह है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में कर्मफलदाता के नाम से जाना जाता है। इस राशि के जातक मेहनती होती हैं। जो भी कार्य करते हैं धीमी गति से करते हैं लेकिन पूर्ण शिद्दत के साथ करते हैं। इस राशि के जातक रहस्य और आध्यात्मिक बातों मे रुचि रखते हैं। ये धन कमाने में पूर्ण सक्षम होते हैं। ये दूसरों के उपकारों को भी नहीं भूलते हैं। नया वर्ष मकर राशिवालों के लिए कैसा बीतेगा। किन क्षेत्रों में आपको कामयाबी मिलेगी या फिर किन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। नए वर्ष में भी मकर राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव देखने को मिलेगा।
2 / 7
करियर-व्यापार: नए वर्ष में करियर के लिए पहले तीन माह शानदार रहेंगे। हालांकि दूसरी तिमाही में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपको धैर्य से काम लेना होगा। सितंबर अक्टूबर में करियर क्षेत्र में स्थिरता नजर आएगी। इस समय आपको लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का पूर्ण समर्थन प्राप्त होगा। वहीं साल के अंत में भी परिस्थितियां आपके फेवर में नजर आएंगी। इस वर्ष मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी। आपकी मेहनत जायज नहीं जाएगी। इस साल आप अपने करियर-व्यापार में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रयास भी करते नजर आएंगे।
3 / 7
आर्थिक पक्ष: नए वर्ष में आपको शुरूआती माह में खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि इस दौरान अच्छी आमदनी से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। ग्रहों के अनुसार इस वर्ष की शुरुआत में आप नए आय के स्रोत ढूंढने में सफल हो सकते हैं और साथ ही आप इस दौरान कई महंगी वस्तुओं को खरीद सकते हैं या फिर उन चीजों में निवेश कर सकते हैं। आपको अपने करियर व्यापार से आमदनी होगी। इस वर्ष घर में किसी बडे़ आयोजन में धन के खर्च होने की संभावना है।
4 / 7
परिवार: नए साल की पहली तिमाही में निजी जीवन में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार एवं रिश्तेदारों से मिलनभेंट होगी, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। लेकिन दूसरी तिमाही में परिजनों के बीच एकता में कमी दिखाई देगी। यदि परिस्थितियों को नहीं संभाला गया तो फिर परिवार में अलगाव की भी परिस्थिति देखने को मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में नए साल में कई मौके ऐसे भी आएंगे जिनमें परिजनों को आपकी सहायता महसूस होगी। आप भी अपनी जिम्मेदारी को पूरी तरह से निभाएंगे।
5 / 7
विवाह एवं प्रेम पक्ष: नए वर्ष में आपका वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। फरवरी और मार्च मकर राशि के जातकों के प्रेम जीवन के लिहाज से सुखद रहने की उम्‍मीद है। साथ ही इस दौरान मकर राशि के वह जातक जो एकल जीवन व्यतीत कर रहे हैं, उन्हें भी इस अवधि में कोई जीवन साथी मिल सकता है। जीवनसाथी को इस वर्ष किसी प्रकार की कामयाबी मिल सकती है। आप दोनों के बीच प्रेम बढ़ेगा, किंतु बीच-बीच में दोनों के बीच तकरार भी देखने को मिलेगी।
6 / 7
स्वास्थ्य: इस वर्ष आपकी सेहत दुरूस्त रहेगी। इस साल आप अपने किसी पुराने रोग से मुक्ति पा सकेंगे। हालांकि वर्ष की शुरुआत में कुछ परेशानी हो सकती है साल की शुरुआत में राहु आपके पंचम भाव में स्थित रहेगा और शनि आपके प्रथम भाव में जिसकी वजह से आपको मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको जरूरत है कि आप अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें।
7 / 7
उपाय : शनिवार और मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ भी करें।
टॅग्स :राशिफल 2022ज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 22 January: कन्या राशिवालों के लिए भाग्य लेकर आ सकता है आज का दिन, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

पूजा पाठआज का पंचांग 22 जनवरी 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठआज का पंचांग 21 जनवरी 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 20 January: आज इन 5 राशिवालों होगा जबरदस्त फायदा, आर्थिक लाभ के बनेंगे प्रबल योग

पूजा पाठआज का पंचांग 20 जनवरी 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRamlalla Murti Latest Photos: रामलला की पहली झलक देख लोग भाव-विभोर प्रभु को निहारते रहे...

पूजा पाठRam Mandir Live: रामलला को 114 कलशों के पवित्र जल से कराया गया स्नान, पूजा अनुष्ठानों की नई तस्वीरें वायरल

पूजा पाठRam Mandir Quotes: जय श्री राम! अयोध्या में ऐतिहासिक पल: राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर दें हार्दिक शुभकामनाएं

पूजा पाठफूलों से सजी अयोध्या, देशभर में राम के स्वागत की धूम, मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया, देखें तस्वीरें

पूजा पाठटाइम्स स्क्वायर भी हुआ राम मय, अमेरिका में राम भक्तों ने बांटे लड्डू, प्राण प्रतिष्ठा समारोह की धूम