आज का राशिफल 30 नवंबर 2022: आज आर्थिक निवेश से होगा फायदा, नौकरी में बनेंगे तरक्की के योग

By रुस्तम राणा | Published: November 30, 2022 06:44 AM2022-11-30T06:44:39+5:302022-11-30T06:44:39+5:30

Next

Aaj Ka Rashifal 30 November 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

मेष: आज किसी पुराने मित्र से मिलने उनके घर जा सकते हैं। विद्यार्थियों ऑनलाइन पढ़ाई को अधिक तरजीह देंगे। आर्थिक निवेश आपके लिए हितकारी रहेगा।

वृषभ: आज अभ्यास में सफलता मिलेगी और उन्नति का नया मौका मिलेगा। बॉस आपकी कार्यक्षमता से प्रसन्न होगा। घर में खुशियां आएंगी।

मिथुन: आज कोर्ट कचहरी के मामले में आपका दिन काफी मजबूत रहेगा और स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। मेहनत करने से सफलता मिलेगी।

कर्क: आज किसी भी नए व्यापार में पैसा लगाने से आपको बचना चाहिए। ध्यान से वाहन चलाएं। निजी समस्याओं को लेकर मन थोड़ा उदास रहेगा।

सिंह: आज किसी स्त्री संबंधी के कारण आपको तनाव हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग आपको ऊर्जा प्रदान करेगा। कारोबार में परिस्थिति लाभकारी रहेगी।

कन्या: आज मानसिक परेशानियां खत्म होंगी और आज कुछ बड़े मामलों का फैसला होगा। सोशल मीडिया में आप अपना अधिक समय व्यतीत कर सकते हैं।

तुला: आज आर्थिक लाभ के लिए आपको दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रियतम आपसे कोई चीज डिमांड कर सकता है। कार्यक्षेत्र में सहयोगी आपका साथ देंगे।

वृश्चिक: आज कार्यक्षेत्र में विस्तार और नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना है। अचानक से आपके किसी ऐसी चीज की जरूरत पड़ सकती है, जो आपके पास नहीं होगी। 

धनु: आज अचानक कोई अटका हुआ काम बनेगा। आप दूसरों के सामने अपनी बात ठीक से रख पाएंगे। किसी कहासुनी हो सकती है, लेकिन अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। 

मकर: आज प्राइवेट नौकरी करने वालों को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ इस वीकेंड घूमने का प्लान बना सकते हैं।

कुंभ: आज नौकरी में अधिकारियों से अनबन हो सकती है। व्यापारियों को आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। जीवनसाथी आपके किसी व्यवहार से नाराज हो सकता है।  

मीन: आज व्यापार के सिलसिले में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। अगर ज्यादा जरूरी न हो तो धन की लेनदेन न करें। यात्रा करते समय सावधानी बरतें।