लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल 05 दिसंबर 2022: आज किसके खाते में है खुशियां, किसके गम, पढ़ें अपना राशिफल

By रुस्तम राणा | Updated: December 5, 2022 06:50 IST

Open in App
1 / 13
Aaj Ka Rashifal 05 December 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?
2 / 13
मेष: आज आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। व्यापार में धन लाभ के नये मार्ग प्रशस्त होंगे, जिसका आप भी भरपूर लाभ उठाएंगे। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंद में समय व्यतीत होगा। 
3 / 13
वृषभ: आज आप अपने कार्य के प्रति सक्रिय रहेंगे। आर्थिक खर्चों में वृद्धि हो सकती है, किंतु धन लाभ से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। खाने-पीने में लापरवाही से स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। 
4 / 13
मिथुन: आज किसी चीज को लेकर मन विचलित हो सकता है। शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता कार्य करने में उत्साह प्रदान करेगी। ऑफिस में स्टाफ की मदद पाकर बहुत से कार्य पूरे कर सकेंगे। अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं। 
5 / 13
कर्क: आज कार्यक्षेत्र में आप अपने कार्य से दूसरों को प्रभावित करने में सफल होंगे। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकता है। पिताजी से अच्छे संबंध स्थापित होंगे। 
6 / 13
सिंह: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। प्रवास होने की संभावना है। किसी तीर्थ स्थल पर दर्शन के लिए जा सकते हैं। आज कोई जरूर काम चीज भूल सकते हैं।
7 / 13
कन्या: आज किया गया निवेश फ़ायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। किसी राजनीतिक शख्सियत से मुलाकात हो सकती है। सार्वजनिक जीवन में अपयश या अपकीर्ति आपकी मान- प्रतिष्ठा को हानि पहुचाएंगे।
8 / 13
तुला: आज घर में वाद-विवाद परिवार के सदस्यों के साथ कटुता का कारण बनेगा। ऑफिस में बॉस आपको किसी नये प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी देंगे। छात्रों को अपनी पढ़ाई में पूरी तरह से ध्यान देने की जरूरत होगी।
9 / 13
वृश्चिक: आज आपका भाग्य आपके साथ रहेगा। मेहनत से आगे बढ़ने पर आपको सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी। नवविवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। राजनीतिक विषयों को लेकर किसी से बहसबाजी हो सकती है।
10 / 13
धनु: आज दफ्तर में कोई आपको आकर्षित कर सकता है और आप उसकी तरफ खिंचे भी जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से रिश्ते प्रगाढ़ होंगे। व्यापार में मुनाफा की अपेक्षा कर सकते हैं।
11 / 13
मकर: आज आपको आर्थिक कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। लंबे समय से कोई अधूरी इच्छा पूर्ण हो सकती है। माता जी की सेहत में सुधार होगा। प्रॉपर्टी से माध्यम से धनागमन होगा।
12 / 13
कुंभ: आज कारोबार के विस्तार में किसी मित्र से आर्थिक मदद मिल सकती है। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। लवमेट्स के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है।  
13 / 13
मीन: आज का दिन कई मायनों में अच्छा रहने वाला है। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण मिल सकता है। घर में किसी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। उच्च पदाधिकारीगण आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे।
टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग