लाइव न्यूज़ :

Photos: लड़कियों की इन 8 हरकतों को लड़के नहीं कर पाते बर्दाश्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 13, 2018 17:07 IST

Open in App
1 / 9
कोई माने या ना माने, लेकिन प्यार की शुरुआत आकर्षण से ही होती है। लड़का और लड़की दोनों को एक दूसरे में कोई ना कोई बात ऐसी दिख जाती हैं जो उन्हें सामने वाले के लिए आकर्षित करती हैं। मगर रिश्ते के कुछ समय के बाद जब हम एक दूसरे को समझ लेते हैं तो अच्छाइयों की बजाय बुराइयां अधिक दिखती हैं। तो आइए जानते हैं लड़कियों की ऐसी बातें या काम जिन्हें देख उनका पार्टनर गुस्से से आग बबूला हो जाता है।
2 / 9
लड़कियों को सेल्फी लेने का बहुत शौक होता है। लेकिन लड़के उनके इसे शौक से चिड़ते हैं। क्योंकि सेल्फी लेते समय कब वे एक सेल्फी से 100 सेल्फी पर पहुंच जाती हैं वे खुद भी नहीं जानती हैं। हर मोमेंट, हर टाइम, हर जगह इन्हें सेल्फी लेनी है। और इनकी इसी हरकत पर बेहद गुस्सा हो जाते हैं लड़के।
3 / 9
लिव-इन में रह रहे कपल्स या पति-पत्नी के बीच ऐसी कई बातें होती हैं जिनपर उन्हें गुस्सा आता है। लड़कों को फर्नीचर पर, फर्श पर, चाय या खाने में गिरे लड़कियों के बाल देख बहुत गुस्सा आता है। यह बात सुनने में भले ही छोटी हो लेकिन इसकी वजह से कई बार दोनों में झगड़ा भी हो सकता है।
4 / 9
कुछ लड़कियों की हर छोटी बात पर मूड खराब करने और रोने की आदत होती है। मुंह बनाकर बैठ जाने की बुरी आदत होती है। यह देख लड़कों को बेहद गुस्सा आता है। उन्हें ऐसी लड़कियां अच्छी लगती हैं जो खुद भी खुश रहें और उन्हें भी खुश रखें।
5 / 9
कई बार लड़कियों को जब लगता है कि उनका पार्टनर उनकी ओर ध्यान नहीं दे रहा है तो वे अजीब बर्ताव करती हैं। ऐसी हरकतें करती हैं जिससे उनका पार्टनर उनकी ओर ध्यान दे। लड़कों को नेचुरल स्वभाव वाली लड़कियां पसंद आती हैं और पार्टनर का ऐसा अजीब बर्ताव देख वे चिड़ जाते हैं।
6 / 9
अजीब बर्ताव के अलावा जब एक लड़के की पार्टनर बेढंग बनकर रहे, तब भी उसे गुस्सा आता है। भले ही लड़की मेकअप ना करे, सुन्दर या महंगे कपड़े ना पहने, लेकिन कम से कम उसके कपड़े और बाल संवरे हुए होने चाहिए।
7 / 9
अगर पार्टनर सुन्दर और अच्छे कपड़े पहने, उसके अंडरगार्मेंट्स भी आकर्षित हों तो लड़के बहुत खुश होते हैं। लेकिन कमरे या बाथरूम में बेढंग तरीके से पड़े अंडरगार्मेंट्स और सेनेटरी प्रोडक्ट देखना लड़कों को बिलकुल भी अच्छा नहीं लगता है। अपनी पार्टनर की इस हरकत से उनका मूड खराब हो जाता है।
8 / 9
कई बार अपने मेल पार्टनर को अपनी वैल्यू महसूस कराने के लिए लड़कियां जान बूझकर ऐसी हरकतें करती हैं जिससे उनका पार्टनर जलन महसूस करे। उनके सामने किसी और की तारीफ़ करती हैं। किसी सुपरस्टार या अपने किसी दोस्त की जिनसे वे पहले से ही चिड़ते हों।
9 / 9
लड़कों की सोच कितनी ही मॉडर्न क्यूं ना हो जाए लेकिन अगर पार्टनर अपने मेल फ्रेंड्स को अधिक बार मिल रही है उनसे नजदीकियां अधिक बढ़ा रही है तो इस बात से चिड़ते हैं लड़के। उनका यह पजेजिव बिहेवियार उनके गुस्से की वजह बनता है।
टॅग्स :रिलेशनशिप टिप्सरिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े