Commonwealth Games 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने अब तक जीते 6 पदक, देखे विजेताओं की पूरी लिस्ट

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: August 1, 2022 11:52 AM2022-08-01T11:52:40+5:302022-08-01T11:57:13+5:30

Next

बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आयोजन हो रहा है। इन खेलों के पहले तीन दिन का खेल समाप्त हो गया है और भारत ने अब तक 6 पदक अपने नाम कर लिए हैं।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को अभी तक सभी छह पदक वेटलिफ्टरों ने दिलाए हैं, जिनमें तीन गोल्ड मेडल, दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल शामिल है।

भारत के लिए सबसे पहले संकेत सरगर ने 55kg कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता था

अचिंता शेउली ने पुरुषों के 73 किलोवर्ग में नये रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड मेडल।

दूसरा मेडल भारत को गुरुराजा पुजारी ने 61kg कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता।

मीराबाई चानू ने 49kg कैटेगरी में वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीता।

जेरेमी लालरिननुंगा ने 67kg कैटेगरी में भारत को वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीता।

वही बिंद्यारानी देवी ने 55kg कैटेगरी में सिल्वर मेडल अपने नाम किया।