लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: देश में पहली बार एक्टिव मामलों से अधिक हुई कोविड-19 से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या, रिकवरी रेट 48% के पार

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 10, 2020 17:23 IST

Open in App
1 / 10
देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मामलों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. ऐसे में मरीजों की संख्या लाखों तक पहुंच गई है। भारत में कोविड-19 की संख्या 2,76,583 तक पहुंच गई है।
2 / 10
देश में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 7,745 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, भारत में पहली बार कोविड-19 से सही हुए मरीजों की संख्या एक्टिव मामलों से अधिक हो गई है।
3 / 10
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में जहां कोरोना वायरस के अभी भी 1,33,632 एक्टिव मामले हैं तो वहीं इस वायरस से ठीक या डिस्चार्ज हुए मरीजों की संख्या 1,35,206 हो गई है, जबकि एक मरीज विदेश चला गया है।
4 / 10
जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अमेरिका, ब्राजील, रूस और ब्रिटेन के बाद भारत कोविड-19 से सबसे बुरी तरह प्रभावित पांचवां देश है। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अभी तक 48.99 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
5 / 10
अभी तक इस संक्रामक रोग से कुल 7,745 लोगों की मौत हुई है। इनमें से सबसे अधिक 3,289 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। इसके बाद गुजरात में 1,313, दिल्ली में 905, मध्य प्रदेश में 420, पश्चिम बंगाल में 415, तमिलनाडु में 307, उत्तर प्रदेश में 301, राजस्थान में 255 और तेलंगाना में 148 लोगों की मौत हुई। आंध्र प्रदेश में 77, कर्नाटक में 66 और पंजाब में 55 लोगों ने जान गंवाई।
6 / 10
इस बीमारी के कारण जम्मू कश्मीर में 48, हरियाणा में 45, बिहार में 32, केरल में 16, उत्तराखंड में 13, ओडिशा में नौ, झारखंड में आठ और छत्तीसगढ़ में छह लोगों ने दम तोड़ा है। हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में कोविड-19 से पांच-पांच लोगों की मौत हुई और असम में अब तक चार लोगों की मौत हुई है।
7 / 10
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मेघालय, त्रिपुरा और लद्दाख में कोविड-19 से एक-एक शख्स की मौत हुई है। मंत्रालय की वेबसाइट पर बताया गया है कि जिन लोगों की मौत हुई उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक मरीज किसी न किसी अन्य बीमारी से भी पीड़ित थे। बुधवार सुबह आठ बजे तक बीते 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस के कुल 9,985 नए मामले सामने आए।
8 / 10
स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह तक जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमितों के सबसे अधिक 90,787 मामले महाराष्ट्र में हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 34,914, दिल्ली में 31,309, गुजरात में 21,014, उत्तर प्रदेश में 11,335, राजस्थान में 11,245 और मध्य प्रदेश में 9,849 मामले सामने आए हैं। पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के मामले बढ़कर 8,985, कर्नाटक में 5,921, बिहार में 5,459 और हरियाणा में 5,209 हो गए।
9 / 10
आंध्र प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़कर 5,070, जम्मू कश्मीर में 4,346, तेलंगाना में 3,920 और ओडिशा में 3,140 हो गए हैं। असम में अब तक कोरोना वायरस के 2,937 जबकि पंजाब में 2,719 मामले सामने आए हैं। केरल में कुल 2,096 और उत्तराखंड में 1,537 लोग संक्रमित पाए गए हैं। झारखंड में संक्रमण के 1,411 जबकि छत्तीसगढ़ में 1,240, त्रिपुरा में 864, हिमाचल प्रदेश में 445, गोवा में 359 और चंडीगढ़ में 323 मामले सामने आए हैं।
10 / 10
मणिपुर में इस संक्रामक रोग के अब तक 304, पुडुचेरी और नगालैंड में 127-127 मामलों की पुष्टि हुई है। लद्दाख में कोविड-19 के 108, मिजोरम में 88, अरुणाचल प्रदेश में 57, मेघालय में 43 जबकि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 33, दादर और नागर हवेली में 22 और सिक्किम में 13 मरीज सामने आए हैं। मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार 9,227 मामले राज्यों को सौंपे जा रहे हैं। (भाषा इनपुट के साथ)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी