स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर पढ़ें उनके ये अनमोल विचार आपके जीवन भर देंगे पॉजिटिव एनर्जी
By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: July 4, 2022 09:27 AM2022-07-04T09:27:43+5:302022-07-04T09:30:28+5:30
स्वामी विवेकानंद का जीवन सिर्फ 39 वर्षों का रहा और 4 जुलाई 1902 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।
स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था।
उनके बचपन का नाम नरेन्द्रनाथ दत्त था, स्वामी विवेकानंद नाम उनको उनके गुरु रामकृष्ण परमहंस ने दिया था।
उनकी मुलाकात अपने गुरु रामकृष्ण परमहंस से 1881 में कोलकाता के दक्षिणेश्वर के काली मंदिर में हुई थी।
स्वामी विवेकानंद का अमेरिका में हुए धर्म संसद में दिया गया भाषण काफी प्रचलित रहा। उन्होंने 11 सितंबर, 1893 को ये भाषण दिया था।
उन्होंने जब भाषण की शुरुआत 'अमेरिका के भाइयों और बहनों' के संबोधन से शुरू की तो पूरा हॉल तालियों से गूंज गया।
स्वामी विवेकानंद ने 1 मई 1897 में कोलकाता में रामकृष्ण मिशन और 9 दिसंबर 1898 को बेलूर में रामकृष्ण मठ की स्थापना की।
स्वामी विवेकानंद का अंतिम संस्कार बेलूर में गंगा तट पर किया गया।
स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन यानी 12 जनवरी को भारत में हर साल राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 1985 से हुई और अब भी जारी है।