Raksha Bandhan 2022: रक्षा बंधन पर बहन को दें ये शानदार गिफ्ट, राखी का त्यौहार बनेगा खास

By संदीप दाहिमा | Published: August 11, 2022 07:04 AM2022-08-11T07:04:01+5:302022-08-11T07:04:01+5:30

Next

अगर आपकी बहन को हैवी ड्रेस या कुर्ते या गाउन पहनना पसंद है तो आप उसकी पसंद का मेल खाता कोई कपड़ा उसे गिफ्ट कर सकते हैं। लड़कों के लिए कपड़ो का अलग ही महत्व होता है। उनके मनपसंद ड्रेस उन्हें दिला देंगे तो वो खुशी से झूम उठेंगी।

राखी के मौके पर आप अपनी बहन को अच्छे से ब्लूटूथ स्पीकर्स गिफ्ट कर सकते हैं।

फिटबिट बैंड इस बार आप अपनी बहन को कुछ अलग गिफ्ट करना चाहते हैं, तो उसके लिए फिटबैंड बेहतर आइडिया है। इस तरह के बैंड फिटनेस फ्रिक लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आते हैं। इससे हार्ट रेट मॉनिटर करने, कार्डियो फिटनेस लेवल ट्रैक करने और ब्रीदिंग सेशन को गाइड करने में मदद मिलती है। इस तरह का बैंड आपको चार से पांच हजार रुपये में मिल सकता है।

आपकी बहन को कॉस्मेटिक का शौक हो तो आप उसे लिपस्टिक गिफ्ट कर सकते हैं। आप चाहें तो लिपस्टिक के शेड्स भी गिफ्ट कर सकते हैं। आपका ये गिफ्ट भी उन्हें बहुत ज्यादा पसंद आएगा। बस आपको ध्यान यही रखना है कि लिपिस्टिक का रंग आपकी बहन की पसंद का होना चाहिए।

आज कल तो कस्टमाइज चीजों का जमाना है। अपने दिल की बात किसी भी कपड़े में उतार दीजिए और उसे पहन लीजिए। आप अपनी बहन के लिए स्पेशल कस्टमाइज टीशर्ट भी बनवा सकते हैं। ये टी-शर्ट आप आसानी से ऑनलाइन भी प्रिंट करवा सकते हैं। इसमें अपनी बहन के लिए प्यारा सा मैसेज भी जरूर दीजिए।

टी-शर्ट की ही तरह आप अपनी बहन को कस्टमाइज फोटो फ्रेम भी दे सकते हैं। इसमें उनकी और आपकी फोटो होगी तो बात बन जाएगी। ये गिफ्ट आपकी बहन को स्पेशल फील भी करवाएगा और आप उनके लिए जो मैसेज लिखवाएंगे उससे वो खुश हो जाएंगी।