लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में सियासी संकटः एक्शन में वसुंधरा राजे, सीएम गहलोत की मुश्किल, अविश्वास प्रस्ताव, देखें तस्वीर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 13, 2020 16:33 IST

Open in App
1 / 8
राजस्थान में कल से राज्य विधानसभा का सत्र शुरू होगा। जयपुर के बीजेपी मुख्यालय में भाजपा विधायक दल की बैठक में फैसला लिया गया कि सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे। बैठक में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी मौजूद थीं। विपक्ष के नेता ने कहाभाजपा राजस्थान विधानसभा में अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी।
2 / 8
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि हो सकता है कि ये सरकार स्वयं अपनी तरफ से विश्वास मत के लिए प्रस्ताव लेकर आए। वो अपना काम करेंगे लेकिन हम कल ही उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी साथ का साथ भाजपा और उनके सहयोगी दल के रूप में रखेंगे।
3 / 8
राजस्थान BJP अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि जिस तरीक से उन्होंने मशक्कत की है शायद वो विश्वास मत का प्रस्ताव रखें लेकिन हम भी पूरी तरह से तैयार हैं अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए। ये सरकार हो सकता है कल सिर गिना दे लेकिन मुझे लगता है जनता की नजर में इस सरकार का जनमत गिर चुका है।
4 / 8
जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर आज शाम 5 बजे कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक होगी। राजस्थान में कल से विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है। कांग्रेस ने विधायकों भंवरलाल शर्मा और विश्वेंद्र सिंह का निलंबन वापस लिया।
5 / 8
विधानसभा में भाजपा के नेता गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि कांग्रेस अपने घर में टांका लगाकर कपड़े को जोड़ना चाह रही है, लेकिन कपड़ा फट चुका है. ये सरकार जल्द ही गिरने वाली है।
6 / 8
नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि विधानसभा के शुक्रवार से शुरू हो रहे सत्र में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा।
7 / 8
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। भाजपा विधायक दल की बृहस्पतिवार को यहां हुई बैठक में यह फैसला किया गया।
8 / 8
बगावत करने वाले सचिन पायलट एक बार फिर कांग्रेस के पास पहुंच गए हैं, गुरुवार शाम को होने वाले कांग्रेस विधायक दल की बैठक में अशोक गहलोत-सचिन पायलट गुट के विधायक शामिल होंगे।
टॅग्स :राजस्थानजयपुरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसअशोक गहलोतसचिन पायलटवसुंधरा राजे
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप