लाइव न्यूज़ :

North Korea में कोरोना का कहर जारी, संदिग्ध लक्षणों के 2,62,270 नए मामले

By संदीप दाहिमा | Updated: May 19, 2022 11:28 IST

Open in App
1 / 5
उत्तर कोरिया में कोविड-19 के संदिग्ध लक्षणों वाले 2,62,270 नए मामले सामने आए हैं। देश में संक्रमण के करीब 20 लाख संदिग्ध मामले अभी तक सामने आ चुके हैं। उत्तर कोरिया ने कोविड-19 वैश्विक महामारी फैलने के दो साल से अधिक समय बाद गत बृहस्पतिवार को संक्रमण के पहले मामले की पुष्टि की थी।
2 / 5
विशेषज्ञों का कहना है कि इनमें से अधिकतर लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकते हैं, उत्तर कोरिया के पास जांच की पर्याप्त व्यवस्था ना होने के कारण इस बात की पुष्टि नहीं हो पा रही है कि ये संक्रमण के मामले हैं या नहीं।
3 / 5
उत्तर कोरिया के वायरस रोधी मुख्यालय ने बताया कि बुधवार शाम छह बजे तक पिछले 24 घंटे में एक व्यक्ति की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 63 हो गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि संक्रमण के प्रकोप को देखते हुए यह आंकड़ा बेहद कम है।
4 / 5
उत्तर कोरिया की आधिकारिक ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (केसीएनए) के अनुसार, देश में अप्रैल के अंत से 19.8 लाख लोगों को बुखार हो चुका है, जिनमें से कम से कम 740,160 लोग अब भी पृथक-वास में रह रहे हैं।
5 / 5
विशेषज्ञों के अनुसार, अभी तक सामने आए मामलों में से अधिकतर लोगों के कोरोना वायरस के ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप से संक्रमित होने की आशंका है। देश के नता किम जोंग-उन ने इस प्रकोप को बेहद चिंताजनक बताते हुए और कई कड़े कदम उठाए हैं, जिसमें लोगों की आवाजाही और आपूर्ति पर प्रतिबंधित शामिल है।
टॅग्स :उत्तर कोरियाकोरोना वायरसCorona
Open in App

संबंधित खबरें

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

विश्वउत्तर कोरिया ने स्क्विड गेम देखने और के-पॉप सुनने के लिए किशोरों को दी मौत की सज़ा

विश्वचीन विजय दिवस समारोहः रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन समेत 26 विदेशी नेता को न्योता, देखिए लिस्ट

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"