लाइव न्यूज़ :

Nashik Oxygen Tank Leak : नासिक में ऑक्सीजन टैंक लीक होने से जानलेवा हादसा, 22 की मौत, देखें तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Updated: April 21, 2021 17:30 IST

Open in App
1 / 9
महाराष्ट्र के नासिक में दर्दनाक हादसा हो गया। नासिक जिलाधिकारी सूरज मंधारे ने कहा कि अस्पताल में रिसाव के बाद ऑक्सीजन आपूर्ति बाधित होने की वजह से 22 रोगियों की मौत हो गई।
2 / 9
महाराष्ट्र के नासिक में कोविड-19 रोगियों के एक अस्पताल में बुधवार को भंडारण संयंत्र से लीकेज के बाद ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित होने से कम से कम 22 मरीजों की मृत्यु हो गयी। जिलाधिकारी ने जानकारी दी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मौजूदा जानकारी के अनुसार जाकिर हुसैन निगम अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित होने से 22 लोगों की मृत्यु हो गयी।
3 / 9
ये रोगी वेंटिलेटर और ऑक्सीजन पर थे। ऑक्सीजन आपूर्ति टैंक में लीकेज के बाद आपूर्ति बाधित हो गयी।’’ मंधारे ने कहा कि नगर निगम ने तत्काल दूसरी जगहों से ऑक्सीजन सिलेंडर लाकर लगाये हैं जहां ऑक्सीजन की जरूरत अपेक्षाकृत कम थी। डीएम ने कहा कि मामले की जांच जारी है।
4 / 9
बुधवार को यहां जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक कर गया, जिसके बाद हड़कंप मच गया।
5 / 9
एफडीए मंत्री डॉ. राजेंद्र शिंगाने ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हम एक विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। हमने जांच का आदेश दिया है। जो जिम्मेदार हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
6 / 9
टैंक से ऑक्सीजन का कथित तौर पर रिसाव होने का एक वीडियो सुबह से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
7 / 9
कुछ मृत कोरोना मरीजों के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया है कि 'ऑक्सीजन की कम आपूर्ति' के कारण ये मौतें हुयीं।
8 / 9
9 / 9
टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत