लाइव न्यूज़ :

LIC Saral pension Yojana: एक बार प्रीमियम जमा कीजिए, जीवन भर पेंशन, जानें सबकुछ

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 15, 2021 14:52 IST

Open in App
1 / 7
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) न 1 जुलाई से सरल पेंशन योजना की शुरुआत की है। यह सिंगल प्रीमियम योजना है। आपको एक ही बार में पूरा प्रीमियम चुकना होगा। फिर आपको जीवव भर एक तय पेंशन मिलेगी।
2 / 7
पॉलिसी शुरू होने की तारीख से 6 माह बाद ही लोन भी मिल जाएगा। पेंशनधारी जब तक जीवित रहेंगे, उन्हें पेंशन मिलती रहेगी। उसके बाद नॉमिनी को बेस प्रीमियम मिल जाएगा।
3 / 7
एलआईसी सरल पेंशन योजना को लेने के दो विकल्प हैं। पहला, लाइफ एन्युटी विद 100 परसेंट रिटर्न ऑफ परचेज प्राइस। यह पेंशन सिंगल लाइफ के लिए है, यानी कि यह पेंशन किसी एक व्यक्ति से जुड़ी होगी। पेंशनधारी जब तक जीवित रहेंगे, उन्हें पेंशन मिलती रहेगी। उसके बाद उन्होंने पॉलिसी लेने के लिए जो बेस प्रीमियम का भुगतान किया था, वह उनके नॉमिनी को वापस मिल जाएगा। इसमें कटा हुआ टैक्स वापस नहीं दिया जाता।
4 / 7
दूसरा विकल्प जॉइंट लाइफ के लिए दिया जाता है। इसमें पेंशन पति-पत्नी दोनों से जुड़ा होता है। इसमें पति या पत्नी, जो भी लंबी अवधि तक जिंदा रहते हैं, उन्हें पेंशन मिलती रहती है. जितनी पेंशन किसी एक व्यक्ति को जिंदा रहते मिलेगी, उतनी ही पेंशन राशि उनके न रहते उनके जीवनसाथी को मिलेगी. जब दोनों इस दुनिया में नहीं रहेंगे, तब नॉमिनी को वह बेस प्राइस दे दी जाती है जो पॉलिसी लेते वक्त चुकाई गई थी।
5 / 7
योजना का फायदा 40 साल से ऊपर और 80 साल से नीचे वाले लोग ले सकते हैं। सरल पेंशन पॉलिसी को शुरू होने की तारीख से छह महीने बाद कभी भी सरेंडर की जा सकती है।बीमाधारक के लिए पॉलिसी लेते ही उसका पेंशन शुरू हो जाएगा।
6 / 7
अब ये आप पर निर्भर करेगा कि पेंशन हर महीने चाहिए या तिमाही, छमाही या सालाना। ये विकल्प आपको स्वयं चुनना होगा। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से ले सकते हैं। योजना में 12000 रुपये साल का न्यूनतम लगाना होगा। इसमें मैक्सिमम इन्वेस्टमेंट की कोई सीमा नहीं है।
7 / 7
LIC की सरल पेंशन योजना को आप ऑफलाइन या ऑनलाइन www.licindia.in की वेबसाइट से खरीद सकते हैं। 
टॅग्स :एलआईसीकर्मचारी भविष्य निधि संगठनभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारFuel crisis: नए गैस कनेक्‍शन पर 500 रुपये तक फ्री गैस और सिक्‍योरिटी चार्ज में राहत?, PNG पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक उठाएं फायदा?

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, आप स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि स्कूल बहुत दूर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट