जम्मू कश्मीर में मौसम की पहली बर्फबारी से पर्यटकों में खुशी की लहर, देखिए लुभावनी तस्वीरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 7, 2019 01:03 PM2019-11-07T13:03:06+5:302019-11-07T13:03:06+5:30

Next

कश्मीर के गुलमर्ग और सोनमर्ग के पहाड़ों पर बुधवार को मौसम की पहली बर्फ गिरी जबकि मैदानी इलाकों में वर्षा हुई जिसके कारण पारा 10 डिग्री तक गिर गया।

मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि कश्मीर घाटी के ऊँचे इलाकों गुलमर्ग और सोनमर्ग में बुधवार देर रात बर्फबारी हुई जबकि शहर और मैदानी इलाकों में बारिश हुई।

बर्फबारी के कारण पर्यटकों में खुशी की लहर है। मैदानी इलाकों में बारिश होने से शहर में दिन का तापमान गिर गया।

मौसम विभाग के अधिकारी के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बुधवार को शाम 3.30 बजे तापमान 5.6 डिग्री रहा।

उन्होंने बताया कि कश्मीर में इस साल सर्दियों ने जल्दी दस्तक दी है क्योंकि पिछले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य से कुछ डिग्री कम दर्ज किया गया है।