लाइव न्यूज़ :

EPFO Pension Scheme: खुशखबरी! आपकी न्यूनतम मासिक पेंशन बढ़कर 9000 रुपये हो सकती है, जानिए कैसे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 4, 2022 17:51 IST

Open in App
1 / 7
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सब्सक्राइबर्स को नए साल पर खुशखबरी देने जा रही है। आने वाले दिनों में लाभार्थियों के लिए न्यूनतम पेंशन को बढ़ाया जा सकता है।
2 / 7
फरवरी में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की बैठक होने वाली है। इस संबंध में फैसला लिया जाएगा।
3 / 7
बैठक का एजेंडा कर्मचारी पेंशन योजना या ईपीएस के तहत न्यूनतम पेंशन में वृद्धि होगी जिसमें न्यूनतम मासिक पेंशन को 1,000 रुपये से बढ़ाकर 9,000 रुपये किया जा सकता है।
4 / 7
पेंशनभोगी पिछले काफी समय से इसकी मांग कर रहे थे और कई दौर की चर्चा पहले ही हो चुकी है। इस पर फैसला संसद की स्थायी समिति की सिफारिशों को ध्यान में रखकर लिया जाएगा।
5 / 7
बैठक में दो महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है, जिसमें कर्मचारी पेंशन योजना के तहत नई वेतन संहिता और न्यूनतम पेंशन का कार्यान्वयन शामिल हैं।
6 / 7
मार्च 2021 में संसद की स्थायी समिति ने न्यूनतम पेंशन राशि को 1,000 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये करने की सिफारिश की थी। हालांकि पेंशनभोगियों की मांग है कि पेंशन राशि को बढ़ाकर कम से कम 9,000 रुपये किया जाए।
7 / 7
तभी EPS-95 पेंशनभोगी को सही मायने में लाभ मिलेगा। एक सुझाव कहता है कि सेवानिवृत्ति से ठीक पहले कर्मचारी के अंतिम आहरित वेतन के अनुसार पेंशन तय की जानी चाहिए। श्रम मंत्रालय की बैठक में भी इस सुझाव पर विचार किया जाएगा।
टॅग्स :EPFOEmployees' Provident Fund Organisation (EPFO)संसदParliament
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

क्राइम अलर्ट₹44 लाख का पेंशन घोटाला; मेरठ में बेटे ने पेंशन की लालच में 7 साल तक कागज़ों में मृत माँ को 'ज़िंदा' दिखाया

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम