डॉ. भीमराव आंबेडकर पुण्यतिथि: पढ़ें, संविधान निर्माता बाबासाहेब के ये आठ अनमोल वचन

By रामदीप मिश्रा | Published: December 6, 2019 08:22 AM2019-12-06T08:22:15+5:302019-12-06T08:22:15+5:30

Next

देशभर में दलितों के मसीहा और भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की आज पुण्यतिथि है।

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से सटे एक एक गांव में 14 अप्रैल 1891 को जन्मे डॉ. भीमराव के पिता का नाम रामजी मालोजी सकपाल और माता का नाम भीमाबाई था।

बाबा साहेब अपने माता-पिता की चौदहवीं संतान थे। वे जन्म से ही प्रतिभावान थे।

बचपन में आंबेडकर का नाम रामजी सकपाल था।

निचली जाति का होने के चलते आंबेडकर के परिवार के साथ सामाजिक और आर्थिक रूप से भेदभाव किया जाता था।

आंबेडकर के पूर्वज एक लंबे समय से ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना में काम कर रहे थे।

उनके पिता ब्रिटिश भारतीय सेना की मऊ छावनी में सेवा में थे। पिता हमेशा से ही अपने बच्चों की शिक्षा पर जोर देते थे।

आंबेडकर का निधन 6 दिसंबर, 1956 को हो गया था। बाबासाहेब के निधन से देश को अपूर्णीय क्षति हुई। मरणोपरांत 1990 में उन्हें सर्वश्रेष्ठ नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया।