लाइव न्यूज़ :

Delhi Rain: बारिश से तर-बतर दिल्ली सहित उत्तर भारत, मानसून की पहली बरसात, see pics

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 24, 2020 13:29 IST

Open in App
1 / 8
दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हो रही है। गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। छाए मानसूनी बादल अनेक इलाकों में जमकर बरसे। बारिश का यह सिलसिला अगले दो-तीन दिन तक जारी रहने की प्रबल संभावना है। मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है।
2 / 8
मौसम सुहावना हो गया। अगले 24 घंटे में ज्यादातर इलाकों में बारिश होने की संभावना है। बुधवार को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा भी हो सकती है। बारिश का यह क्रम शुक्रवार तक जारी रहने का अनुमान है।
3 / 8
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश शुरू हो गई है। वहीं उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले कुछ घंटों में बारिश का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज दिल्ली में सामान्य तौर पर बादल छाए रहने मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। 
4 / 8
आइएमडी दिल्ली के उप निदेशक आनंद शर्मा ने कहा कि जैसा कि हमने पहले कहा था, मानसून 25 जून को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में आ जाएगा। इसलिए कल स्वाभाविक रूप से बारिश होने वाली है और इस क्षेत्र में मानसून आने की घोषणा की जाएगी।
5 / 8
आइएमडी लखनऊ के अनुसार उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में अगल तीन घंटे में बारिश के आसार हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार बदायूं, संभल, अलीगढ़, बुलंदशहर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, हापुड़, अमरोहा, मेरठ, गौतमबुद्धनगर, मथुरा, हाथरस, रायबरेली, लखनऊ, लखनऊ और बाराबंकी जिले में बारिश की संभावना है।
6 / 8
उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में पारा कुछ गिर है, जहां कुछ स्थानों पर बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने कहा कि मानसून के उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में दो दिनों के भीतर पहुंचने की संभावना है। इसने बुधवार और गुरुवार को दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है।
7 / 8
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, कर्नाटक, पूर्वोत्तर भारत, बिहार, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वहीं, झारखंड, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
8 / 8
सामान्य तौर पर मॉनसून दिल्ली 27 जून को पहुंचता है। मौसम विशेषज्ञों ने कहा कि समय से पहले मॉनसून के दिल्ली पहुंचने के लिए चक्रवाती प्रणाली को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है जो दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर 19-20 जून को बना और मॉनसून के आगे बढ़ने में मदद की।
टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टदिल्लीउत्तर प्रदेशबिहारझारखंडगाज़ियाबादनॉएडाउत्तराखण्डमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप