दिल्ली में बारिश से कई इलाकों में जलभराव, न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज

By संदीप दाहिमा | Published: July 6, 2023 04:22 PM2023-07-06T16:22:58+5:302023-07-06T16:29:30+5:30

Next
weather update Delhi rain | weather-update-delhi-rain | Latest india Photos at Lokmatnews.in

दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह हल्की से मध्यम बारिश होने के बाद कई स्थानों पर जलभराव की समस्या पैदा हो गई। शहर में न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। (फोटो- ANI)

Delhi monsoon monsoon in Delhi | delhi-monsoon-monsoon-in-delhi | Latest india Photos at Lokmatnews.in

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शहर में सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में पांच मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। (फोटो- ANI)

waterlogging in Delhi rain | waterlogging-in-delhi-rain | Latest india Photos at Lokmatnews.in

लाजपत नगर, नेब सराय, महरौली, बुराड़ी और द्वारका में जलभराव के कारण यातायात बाधित हो गया। मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली और इसके निकटवर्ती इलाकों में आगामी कुछ दिनों के दौरान और बारिश होने का अनुमान जताया है। (फोटो- ANI)

Delhi Monsoon: Rains cause waterlogging | delhi-monsoon-rains-cause-waterlogging | Latest india Photos at Lokmatnews.in

शहर में अधिकतम तापमान बृहस्पतिवार को करीब 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मानसून की इस बारिश के कारण केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के 36 निगरानी केंद्रों में से 31 में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) दोपहर 12 बजे ‘संतोषजनक’ श्रेणी में दर्ज किया गया। (फोटो- ANI)

Delhi Rains: Key Roads Waterlogged | delhi-rains-key-roads-waterlogged | Latest india Photos at Lokmatnews.in

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’ 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है। (फोटो- ANI)

Heavy rain lashes Delhi-NCR | heavy-rain-lashes-delhi-ncr | Latest india Photos at Lokmatnews.in

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश होने के कारण भारी जाम देखने को मिला तस्वीरें ITO से है। (फोटो- ANI)