Delhi MCD Results: एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच कांटे की टक्कर, देखें 250 वार्ड के रुझान

By संदीप दाहिमा | Published: December 7, 2022 12:56 PM2022-12-07T12:56:16+5:302022-12-07T13:02:49+5:30

Next

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव की मतगणना के रुझानों में 'आप' ने बहुमत का आंकड़ा (126 वॉर्ड) पार कर लिया है। 163 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। दिल्ली चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, 'आप' 106 वॉर्ड जीत चुकी है। वहीं बीजेपी 84 वॉर्डों वॉर्ड जीत चुकी है जबकि कांग्रेस ने 5 पर जीत दर्ज की है ।

सुल्तानपुरी-ए वार्ड से आप उम्मीदवार बोबी ने जीत दर्ज की है। बोबी एक ट्रांसजेंडर उम्मीदवार हैं। आप की रेखा महेंद्र चौधरी, पूजा, शिल्पा कौर और कविता चौहान क्रमश: महरौली, किशनगंज, ख्याला, पश्चिमी पटेल नगर से जीती हैं। वहीं तिलक नगर से आप के अशोक कुमार मनु और जनकपुरी दक्षिण से डिंपल आहूजा ने जीत दर्ज की है।

भाजपा की बात करें तो गीता कॉलोनी से बीजेपी की नीमा भगत जीती हैं।

जनकपुरी वेस्ट वार्ड से बीजेपी की उर्मिला चावला ने जीत दर्ज की है।

भाजपा के संदीप कपूर, मोनिका पंत और नीतू ने क्रमशः कृष्णा नगर, आनंद विहार और सरिता विहार में जीत हासिल की है।