लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले बल्ले, DA में बढ़त को मंजूरी

By संदीप दाहिमा | Updated: September 28, 2022 21:52 IST

Open in App
1 / 5
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्रीय कर्मचारियों एवं पेंशनधारियों के लिए चार प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता (डीए) एवं राहत की अतिरिक्त किस्त जारी करने को बुधवार को मंजूरी दे दी।
2 / 5
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने संवाददातओं को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को अनुमति दी गई । उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की बढ़ी हुई राशि के लिए जुलाई 2022 से हकदार होंगे।
3 / 5
सरकार के इस निर्णय से 41.85 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 69.76 लाख पेंशनधारकों को लाभ मिलेगा। ठाकुर ने बताया कि इसके तहत केंद्रीय कर्मचारियों एवं पेंशनधारियों के लिये चार प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता एवं राहत की किस्त जारी की जायेगी ।
4 / 5
सरकारी बयान के अनुसार, मंत्रिमंडल ने अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के 12 महीने के औसत में प्रतिशत वृद्धि के आधार पर एक जुलाई 2022 से देय केन्द्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को चार प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की अतिरिक्त किस्त जारी करने को मंजूरी दी । इसमें कहा गया है कि इससे सरकारी खजाने पर 12,852 करोड़ रूपये का वार्षिक बोझ पड़ेगा ।
5 / 5
केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इस वृद्धि के कारण प्रति वर्ष 6,591.36 करोड़ रुपये और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत में इस वृद्धि के कारण प्रति वर्ष 6,261.20 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ने का अनुमान है। इस निर्णय को लागू करने में जुलाई 2022 से फरवरी 2023 तक आठ महीने की अवधि में 8,588 करोड़ रूपये सरकारी खजाने से खर्च होंगे । इसके तहत इन आठ महीनों में केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इस वृद्धि के कारण 4,394.24 करोड़ रुपये और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत में इस वृद्धि के कारण 4,174.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ने का अनुमान है।
टॅग्स :Central Governmentsalaryरिटायरमेंटretirement
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

क्राइम अलर्ट₹44 लाख का पेंशन घोटाला; मेरठ में बेटे ने पेंशन की लालच में 7 साल तक कागज़ों में मृत माँ को 'ज़िंदा' दिखाया

कारोबारIncome Tax Rules 2026: सैलरी क्लास के 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये नियम, इन 10 अलाउंस पर अब देना होगा ज्यादा टैक्स

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप