लाइव न्यूज़ :

Bihar assembly elections 2020: कल 71 सीट पर मतदान, एनडीए और महागठबंधन में टक्कर, see pics

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 27, 2020 15:05 IST

Open in App
1 / 10
बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के तहत जिन 71 विधानसभा क्षेत्रों में 28 अक्टूबर को मतदान होना है, उनके लिए सोमवार की शाम प्रचार समाप्त हो गया। बिहार विधानसभा के प्रथम चरण के चुनाव प्रचार के दौरान प्रदेश में सत्ताधारी राजग का नेतृत्व कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन रैलियों को संबोधित की जहां उन्होंने मतदाताओं से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में फिर से राजग की सरकार बनाने का अपील की।
2 / 10
बिहार के विपक्षी महागठबंधन में शामिल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी प्रथम चरण में दो रैलियों को संबोधित किया । उनकी पार्टी कांग्रेस लालू प्रसाद की राजद और तीन वाम दलों के साथ मिलकर यह चुनाव लड़ रही है। भाजपा ने देश भर के कई दिग्गज नेताओं को प्रथम चरण के चुनाव प्रचार में लगा रखा था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा जैसे भाजपा के स्टार प्रचारकों ने केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों जैसे अयोध्या में राम मंदिर, तीन तालक, धारा 370 को हटाए जाने का बार-बार हवाला दिया।
3 / 10
69 वर्षीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ज़ोरदार प्रचार अभियान की शुरुआत वर्चुअल रैलियों से की और उसके बाद दर्जनों चुनावी सभाओं को संबोधित करने के साथ उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ भी मंच साझा किया। आम तौर पर ठंडे मिजाज के माने जाने नीतीश को कई जनसभाओं में अपने विरोध करने वालों को शांत करने पर भड़कते हुए देखा गया। राजद नेता तेजस्वी यादव, जिन्हें विपक्षी महागठबंधन ने अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में इस चुनाव में पेश किया है, की रैलियों में अधिक संख्या में लोगों के आने से उनके आलोचकों और विरोधियों की चिंता बढ़ा दी है।
4 / 10
अगर उन्हें लगता है कि CM होने के बावजूद उनकी नाक के नीचे भ्रष्टाचार होता गया और उन्हें जानकारी नहीं। तो हो सकता है कि वो इतने भोले हों। जांच में पता चल जाएगा कि 12करोड़ में से एकमात्र व्यक्ति जिसे बिहार में हुए भ्रष्टाचार की जानकारी नहीं वो हमारे मुख्यमंत्री जी: चिराग पासवान, LJP
5 / 10
नीतीश बाबू के माथे पर हार साफ लिखी है। मुख्यमंत्री जी तैश में आ गए हैं अब उनकी जुबान लड़खड़ा गई है इसलिए शायद वो इस प्रकार की व्यक्तिगत बातों पर उतर आए हैं: बिहार सीएम नीतीश कुमार के बयान 'बेटियों पर नहीं था भरोसा पैदा किए 9-9 बच्चे' पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला
6 / 10
हमारे बहाने नीतीश जी PM जी को निशाना बना रहे हैं,PM जी 6-7 भाई-बहन हैं।हमने पहले भी कहा है कि नीतीश जी थक चुके हैं वो हमें कितना भी गाली दें लेकिन वो बेरोज़गारी,गरीबी पर बात नहीं करना चाहतें।अगर ऐसी बोली वो बोलते हैं तो वो महिलाओं की मर्यादा को ठेस पहुंचा रहें:तेजस्वी यादव
7 / 10
इस चुनाव के दौरान लोजपा प्रमुख चिराग पासवान चर्चा का केंद्र बने रहे, जिन्होंने राजग में सहयोगी जद (यू) से नाता तोड़ लिया है और उन सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं जहां से जद (यू) के उम्मीदवार खड़े हैं। अपने पिता रामविलास पासवान की मृत्यु और उनके श्राद्ध कर्म के बाद 37 वर्षीय चिराग ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करना शुरू किया।
8 / 10
राज्य में अब तक प्रचार करने वाले अन्य प्रमुख नेताओं में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी, कांग्रेस नेता राज बब्बर और शत्रुघ्न सिन्हा, बसपा सुप्रीमो मायावती और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी शामिल हैं। सीपीआई के उभरते नेता कन्हैया कुमार भी मुख्य रूप से वाम दलों के उम्मीदवारों के लिए प्रचार अभियान में शामिल हुए।
9 / 10
इसके अलावा, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भाजपा का घोषणापत्र को जारी किया, जिसमें अन्य बातों के अलावा मुफ्त कोरोना वायरस टीकाकरण का वादा किया गया है। कई प्रमुख नेता चुनाव प्रचार करते समय कोरोना वायरस संक्रमित हो गए जिनमें उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी और सैयद शाहनवाज हुसैन भी शामिल हैं। कुल मिलाकर 1066 उम्मीदवार चुनाव के पहले चरण में अपना भाग्य आजमा रहे हैं, जिनमें से 114 महिलाएँ हैं।
10 / 10
अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के तहत जिन 71 विधान सभा क्षेत्रों में 28 अक्टूबर को मतदान होगा, उनके लिए सोमवार को शाम छह बजे से चुनाव प्रचार-प्रसार का कार्यक्रम थम गया है। गौरतलब है कि प्रथम चरण में कुल 31,371 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं तथा सभी मतदान केंद्रों पर अर्द्ध सैनिक बल तैनात रहेंगे। 
टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020आरजेडीलोक जनशक्ति पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेडीयूनरेंद्र मोदीनीतीश कुमारसोनिया गाँधीराहुल गांधीतेजस्वी यादवजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी