माइली साइरस और लियाम हेम्सवर्थ शादी के 8 महीने बाद हुए अलग, देखें इस एक्स कपल की रोमांटिक Pics

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 11, 2019 02:35 PM2019-08-11T14:35:12+5:302019-08-11T14:36:03+5:30

Next

हॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर और एक्ट्रेस Miley Cyrus ने पति Liam Hemsworth के साथ अपने सेप्रेशन की खबर को कंफर्म कर दिया है।

पीपल डॉट कॉम की खबर के अनुसार Cyrus और Hemsworth का नाम पिछले कई सालों से एक-दूसरे से जोड़ा जा रहा था। वहीं साल 2018 के दिसम्बर में दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी।

वेबसाइट की मानें तो Cyrus के बेहद करीबी ने बताया कि, 'दोनों स्टार्स ने म्युचली अलग होने का फैसला लिया है। उनके घरवालों और जानने वालों का भी यही कहना है कि दोनों को अपने करियर और अपने ऊपर ध्यना देना चाहिए।

दोनों अभी भी अपनी म्युचल चीजों जैसे पेट्स और एनिमल्स को शेयर कर रहे हैं। प्लीज उनके सेप्रेशन और प्राइवेसी की रिस्पोक्ट करें।'

शनिवार से ही Miley Cyrus और Liam Hemsworth के बीच अलग होने की खबरें आ रही थीं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी।

जिसके बाद कयास लगाया जा रहा था कि वो अपने पति से अलग हो गई हैं। इस फोटो के साथ Miley Cyrus ने कैप्शन में लिखा, Mute me if you don’t want SPAMMED'

वहीं इस साल जून के महीने में इस बात की खबर भी सामने आई थी कि दोनों के रिश्ते कुछ ठीक नहीं चल रहे।

वहीं एक मैग्जीन ने उनके बीच ब्रेकअप की खबरें भी चला दी थी। जिसके बाद Cyrus ने इसे गलत बताया था।