लाइव न्यूज़ :

हाइब्रिड इम्युनिटी से कोविड में लगातार गिरावट, लेकिन वायरस का लंबे समय तक रहना तय

By संदीप दाहिमा | Updated: November 11, 2022 20:06 IST

Open in App
1 / 5
वैज्ञानिकों का कहना है कि मिश्रित रोग प्रतिरक्षा के कारण भारत में कोविड-19 के मामलों में लगातार गिरावट आई है, लेकिन वायरस का लंबे समय तक रहना तय है और यह खत्म होने के बजाय स्थानिक होता जा रहा है। उनका कहना है कि मास्क तेजी से कल की बात बनता जा रहा है और महामारी की याद फीकी पड़ने लगी हैं।
2 / 5
उन्होंने दीर्घकालिक कोविड के प्रभाव और परीक्षण जारी रखने की आवश्यकता की ओर इशारा करते हुए कहा कि हालांकि कोविड संबंधी मौत के मामले लगभग बंद हो गए हैं तथा संक्रमण के मामलों की संख्या घट रही है, परंतु सावधानी बरतना छोड़ना एक गलती होगा। रोग प्रतिरक्षा विशेषज्ञ सत्यजीत रथ के अनुसार, कोविड महामारी का भविष्य का घटनाक्रम काफी हद तक दो सवालों पर निर्भर करता है - क्या अप्रत्याशित विशेषताओं वाले नए स्वरूप सामने आएंगे, और टीके या संक्रमण से मिली प्रतिरक्षा कितने समय तक ठहरेगी।
3 / 5
पुणे स्थित भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान के प्रोफेसर एमेरिटस रथ ने कहा, 'हालांकि परिदृश्य अच्छा लगता है, लेकिन मुझे लगता है कि सावधानी बरतने की सलाह दी जानी चाहिए।' इस सप्ताह की शुरुआत में, मंगलवार को भारत में नौ अप्रैल 2020 के बाद से कोविड-19 के सबसे कम 625 नए मामले दर्ज किए गए और मार्च 2020 के बाद पहली बार 24 घंटे की अवधि में महामारी से किसी व्यक्ति की मौत की सूचना नहीं मिली।
4 / 5
शुक्रवार को, स्वास्थ्य मंत्रालय ने संक्रमण के 842 और महामारी से मौत के छह नए मामलों की जानकारी दी। महामारी की शुरुआत से ही भारत में इसके मामलों पर नजर रख रहे अशोका विश्वविद्यालय के भौतिकी और जीव विज्ञान विभाग के प्रोफेसर गौतम मेनन ने कहा, 'ऐसा प्रतीत होता है कि भारतीय आबादी को जो मिश्रित प्रतिरक्षा मिली है, वह काफी सुरक्षात्मक है।'
5 / 5
महामारी विशेषज्ञ रमणन लक्ष्मीनारायण ने इस पर सहमति व्यक्त की। उन्होंने उल्लेख किया कि टीकाकरण और 2020 एवं 2021 के दौरान अनेक लोगों के संक्रमित होने की वजह से मिली प्रतिरक्षा के चलते कोविड के मामलों में कमी आ रही है। मेनन ने कहा कि कोविड का इन्फ्लुएंजा की तरह लंबे समय तक रहना तय है। लक्ष्मीनारायण ने कहा, 'यह संभावना नहीं है कि कोविड खत्म हो जाएगा। यह पहले ही स्थानिक हो चुका है।'
टॅग्स :कोरोना वायरसCoronaकोविड-19 इंडियाHealth Department
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यGlobal Mental Health Study: भारत के युवाओं में मेंटल हेल्थ का गंभीर संकट! 84 देशों की मेंटल हेल्थ स्टडी में भारतीय युवा 60वें स्थान पर

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार