क्या डायबिटीज के मरीजों को गन्ने का जूस का पीना चाहिए? जाने इसके फायदे और नुक्सान

By संदीप दाहिमा | Published: March 22, 2022 06:46 PM2022-03-22T18:46:15+5:302022-03-22T19:06:10+5:30

Next

गर्मी में ठंडा और मीठा गन्ने का ताजा रस पीने से बेहतर और कुछ नहीं है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गन्ने का रस पीने से से एनर्जी मिलती है, मेटाबोलिज्म बढ़ता है और पाचन तंत्र बेहतर बनता है।

गन्ने का जूस में शुगर की मात्रा काफी अधिक होती है, जिसके कारण इसको पीने से डायबिटीज के मरीजों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

गन्ने के रस में हाइ शुगर होने के कारण ये आपके ब्लड शुगर लेवल को नुक्सान पहुंचा सकता है।

गन्ने का रस लीवर को डैमेज होने से बचाने में सहायक है। रोजाना एक गिलास रस पीने से पीलिया से पीड़ितों को लाभ होता है।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर गन्ने से शरीर पर शक्तिशाली प्रभाव पड़ता है। एक अध्ययन के अनुसार, इसमें मौजूद फ्लेवोन कैंसर कोशिकाओं के प्रसार और उत्पादन को रोकने में अत्यधिक प्रभावी हैं।

इसमें मौजूद पोटेशियम से बेहतर पाचन में सहायता मिलती है। पोटेशियम पेट को इन्फेक्शन से बचाता है और पेरीस्टैल्सिस में सुधार करता है।