लाइव न्यूज़ :

India COVID Update: भारत में कोविड-19 के 2,994 नए मामले सामने आए

By संदीप दाहिमा | Updated: April 1, 2023 12:41 IST

Open in App
1 / 5
भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 2,994 नए मामले सामने आए, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 16,354 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,47,18,781 पर पहुंच गई है।
2 / 5
वहीं, संक्रमण से नौ और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,30,876 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से दिल्ली, कर्नाटक और पंजाब में दो-दो मरीजों की, जबकि गुजरात में एक मरीज की मौत हुई।
3 / 5
इसके अलावा, केरल द्वारा कोविड-19 से जान गंवाने वाले मरीजों के आंकड़ों का पुनर्मिलान करने के बाद मृतकों की सूची में दो और मामले जोड़े गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है।
4 / 5
वहीं, कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.77 प्रतिशत दर्ज की गई है। आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण की दैनिक दर 2.09 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 2.03 प्रतिशत दर्ज की गई है। वहीं, कोविड-19 से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4,41,71,551 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।
5 / 5
आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं।
टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम