Wight loss tips: जानिये अभिनेता फरदीन खान ने 6 महीने में कैसे कम किया 18 किलो वजन

By उस्मान | Published: December 9, 2020 03:46 PM2020-12-09T15:46:16+5:302020-12-09T15:49:47+5:30

Next

बॉलीवुड अभिनेता फरदीन खान इन दिनों इंटरनेट पर छाये हुए हैं। इसकी वजह उनका हैरान करने वाला वेट लोस ट्रांसफॉर्मेशन है। इंटरनेट पर उनकी फोटो खूब वायरल हो रही है। यह फोटो उनके वजन कम करने के बाद की है।

फोटो देखकर आप हैरान रह जाएंगे। बताया जा रहा है कि फरदीन ने छह महीने में 18 किलो वजन कम किया है। अपनी पहली जैसी फिटनेस पाने के बाद फरदीन दोबारा फिल्मों में वापसी करने को तैयार हैं।

2016 में फरदीन को बढ़े हुए वजन को लेकर सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया था। उनकी बॉडी को लेकर खूब मजाक बनाया गया। चलिए जानते हैं उन्होंने किस तरीके से इतने कम समय में इतना ज्यादा वजन कम किया है।

इंडिया डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार, फरदीन ने ईटी को दिए एक इंटरव्यू में अपने वजन घटाने के सफर का खुलासा किया। उन्होंने छह महीने के अंतराल में 18 किलोग्राम वजन कम किया है।

उन्होंने कहा, 'मैं फिजिकली 25 साल का महसूस करना चाहता था। जैसे-जैसे आप बड़े होते जाते हैं, शरीर का पतन आपके साथ बढ़ता जाता है। मैं फिर से बहुत अच्छा महसूस करना चाहता था।

उन्होंने कहा, 'आपको शरीर-दिमाग के कनेक्शन को समझने की जरूरत है। मैंने इस बारे में सोचना शुरू किया। इसके बाद मैंने सही वर्कआउट के साथ सही और हेल्दी डाइट लेनी शुरू की। मैंने पिछले छह महीनों में 18 किलो वजन कम किया है।