लाइव न्यूज़ :

Covid JN.1 variant: 24 घंटे में 40 नए मामले, संख्या बढ़कर 109, गुजरात में 36, कर्नाटक में 34, गोवा में 14, महाराष्ट्र में नौ, जानें अन्य राज्य का हाल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 27, 2023 14:42 IST

Open in App
1 / 7
Covid JN.1 variant: देश में कोरोना वायरस के जेएन.1 उपस्वरूप के 40 नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही संक्रमण के इस स्वरूप के मामले बढ़कर 109 हो गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
2 / 7
Covid JN.1 variant: गुजरात में 36, कर्नाटक में 34, गोवा में 14, महाराष्ट्र में नौ, केरल में छह, राजस्थान और तमिलनाडु में चार-चार और तेलंगाना में दो मामले सामने आए। उन्होंने बताया कि ज्यादातर मरीज फिलहाल घर में पृथकवास में हैं। नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ) डॉ वी के पॉल ने पिछले सप्ताह कहा था कि नए उपस्वरूप पर करीब से नजर रखी जा रही है।
3 / 7
Covid JN.1 variant: साथ ही उन्होंने राज्यों से जांच में तेजी लाने और निगरानी तंत्र को मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया था। अधिकारियों ने कहा था कि भले ही मामलों की संख्या बढ़ रही है और देश में जेएन.1 उपस्वरूप के मामले सामने आए हैं लेकिन फिलहाल चिंता की जरूरत नहीं है। संक्रमण की चपेट में आए 92 प्रतिशत लोग घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं जिससे पता चलता है कि यह गंभीर नहीं है।
4 / 7
Covid JN.1 variant: भारत में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 529 नए मामले सामने आए तथा उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,093 दर्ज की गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।
5 / 7
Covid JN.1 variant: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के संक्रमण से तीन लोगों की मौत हुई है।
6 / 7
Covid JN.1 variant: मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोविड-19 से कर्नाटक में दो और गुजरात में एक मरीज की मौत हुई है।
7 / 7
Covid JN.1 variant: ठंड और कोरोना वायरस के नए उपस्वरूप के कारण हाल के दिनों में संक्रमण के मामलों में तेजी आई है। इससे पहले पांच दिसंबर तक दैनिक मामलों की संख्या घटकर दोहरे अंक तक पहुंच गई थी। 
टॅग्स :कोविड-19 इंडियाCoronaकोरोना वायरसकेरलकर्नाटकगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम